×

Farm Laws Repeal Bill 2021: राहुल का केंद्र पर जोरदार हमला- सरकार संसद में चर्चा से डरती है

तीनों विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लाया गया विधेयक आज संसद के दोनों सदनों से पास हो गया। इसके बाद राहुल गांधी संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने सरकार पर बिना चर्चा कानून वापस करने को लेकर हमला बोला।

aman
By aman
Published on: 29 Nov 2021 9:31 AM GMT (Updated on: 29 Nov 2021 10:55 AM GMT)
Farm Laws Repeal Bill 2021: राहुल का केंद्र पर जोरदार हमला- सरकार संसद में चर्चा से डरती है
X

Farm Laws Repeal Bill 2021: तीनों विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लाया गया विधेयक आज संसद के दोनों सदनों से पास हो गया। इसके बाद राहुल गांधी संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने सरकार पर बिना चर्चा कानून वापस करने को लेकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा, संसद में आज जो तीनों कृषि कानून वापस हुआ वह किसानों की जीत है। उनका आंदोलन आज रंग लाया, जिसके आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। लेकिन उन्होंने विपक्ष के आग्रह और हंगामे के बावजूद बिना चर्चा बिल को वापस लेने के लिए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।

अब MSP पर किसानों की मांग माने

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर किसानों की मांग माने। एमएसपी के लिए कानून लाए। आखिर ये सरकार कब तक अन्नदाता के आवाजों को दबाने का काम करेगी। उन्होंने कहा अब, जब सरकार ने गलती मान ली है तो किसानों को मुआवजा भी दे। ऐसी कोरी बातों से काम नहीं चलेगा। हमारे कितने ही किसान भाई आंदोलन के दौरान शहीद हुए हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना ही होगा।

'किसानों को खालिस्तानी कहा'

राहुल गांधी ने आगे कहा, केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रियों ने किसानों को खालिस्तानी कहा। अपने इन बयानों के लिए सरकार को अन्नदाता से माफी मांगनी चाहिए। राहुल बोले, किसान अपने हक़ की बात कर रहे हैं तो उन्हें खालिस्तानी जैसे उपनाम दिए जा रहे हैं। यह अच्छा आचरण नहीं है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story