×

लॉकडाउन पर बड़ा संदेश: वित्तमंत्री ने दी ये जानकारी, सबको जानना बहुत जरूरी

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉकडाउन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है...

Vidushi Mishra
Published By Vidushi Mishra
Published on: 14 April 2021 4:52 AM GMT
लॉकडाउन पर बड़ा संदेश: वित्तमंत्री ने दी ये जानकारी, सबको जानना बहुत जरूरी
X

नई दिल्ली: देश के तमाम हिस्सों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे मेंवित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉकडाउन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार का व्यापक स्तर पर लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान नहीं है मतलब कि बीते साल की तरह इस साल पूरा देश लॉक नहीं किया जाएगा।बल्कि महामारी को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के लिए खास कदम उठाए जाएंगे।

साथ ही विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मालपास के साथ 'ऑनलाइन' बैठक में सीतारमण ने भारत को विकास के लिए और अधिक कर्ज सुविधा की गुंजाइश बढ़ाने के लिये विश्वबैंक की पहल की सराहना की।

लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा

इस बारे में वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा है, 'वित्त मंत्री ने कोरोना वायरस महामारी के फिर से फैलने को रोकने के लिये पांच सूत्री रणनीति जांच, पता लगाना, उपचार करना, टीकाकरण और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उपयुक्त आचरण समेत भारत की तरफ से उठाए गए कदमों को साझा किया।

आगे उन्होंने कहा कि देश में दूसरी बार संक्रमण के तेजी से फैलने के बावजूद हमारा यह स्पष्ट रुख है कि हम व्यापक स्तर पर 'लॉकडाउन' लगाने नहीं जा रहे हैं। हम पूर्ण रूप से अर्थव्यवस्था को ठप नहीं करना चाहते हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर कोविड मरीजों या परिवार को अलग रखने के उपाय किए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपायों के जरिये संकट से निपटा जाएगा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।'

जानकारी देते हुए आपको बता दें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बुधवार रात आठ बजे से 15 दिनों के लिए सख्त पाबंदियों की घोषणा की है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं जो कल शाम 8 बजे से लागू होंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story