×

नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को बनाया गया राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा का पहला समन्वयक

सरकारी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में पहले समुद्री सुरक्षा समन्वयक के रूप में भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस चीफ एडमिरल जी अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 16 Feb 2022 12:19 PM GMT
नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को बनाया गया राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा का पहला समन्वयक
X

एडमिरल जी अशोक कुमार (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने देश में पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक का नियुक्ति कर दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा संबंधों के रूप में भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार (Vice Admiral G Ashok Kumar) को नियुक्त किया गया है। बता दें वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने 30 जनवरी 2019 को नौसेना के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/former-vice-chief-of-navy-vice-admiral-g-ashok-appointed-coordinator-of-national-aritime-security-664595.html?story=1

एडमिरल जी अशोक कुमार की शिक्षा और ट्रेनिंग

राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार भारतीय नौसेना के एग्जीक्यूटिव शाखा में जुलाई 1982 में शामिल हुए थे। वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और अमरावती नगर के सैनिक स्कूल के छात्र रह चुके हैं। एडमिरल जी अशोक कुमार ने अपनी स्नातक की पढ़ाई डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से पूरा किया है। इसके अलावा एडमिरल जी अशोक कुमार ने एक्सपेडिशनरी ऑपरेशन्स (Expeditionary Operations) का कोर्स अमेरिका के वर्जीनिया से किया है।

नौवहन अधिकारी के रूप में किया काम

एडमिरल जी अशोक कुमार अपने सैनी कैरियर में लंबे वक्त तक कई बड़े पदों पर काम किया। लगभग तीन दशक के अपने कैरियर में एडमिरल ने भारतीय नौसेना के विक्रांत व्यास नीलगिरी और रणबीर जैसे जहाजों में नौवहन अधिकारी के पद पर सेवाएं दी है एडमिरल जी अशोक कुमार ने नौवहन और संचालन के विशेषज्ञता 1989 में कोच्चि से हासिल किया था। गौरतलब है कि एडमिरल अशोक कुमार रक्षा एकेडमी के कमांडेंट समेत नौसेना के डिप्टी चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने गुजरात और महाराष्ट्र में फ्लैग ऑफिसर के तौर पर भी अपने कार्यों का निर्वहन किया है।

बता दें साल 2021 में ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने समुद्री तटों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए और समुद्री डोमेन तथा नागरिक के बीच बेहतर इंटरफ़ेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक के नियुक्त करने का फैसला लिया था।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story