×

Gallantry Awards List 2021: शूरवीरों के नामों का एलान, 1380 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, देखें पूरी लिस्ट

Gallantry Awards List 2021 Hindi : दिल्ली-15 अगस्त पर 1380 पुलिसकर्मियों को पदक मिलेंगे। दिल्ली पुलिस 6 कर्मियों को बहादुरी पदक मिलेगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 14 Aug 2021 8:17 AM GMT (Updated on: 14 Aug 2021 10:54 AM GMT)
Gallantry Awards List 2021: शूरवीरों के नामों का एलान, 1380 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, देखें पूरी लिस्ट
X

Gallantry Awards List 2021 Hindi : 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश के उन शूरवीरों के नामों का एलान हो गया है, जिन्हे राष्ट्रीय पदक मिलेगा। कल यानि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1380 पुलिसकर्मियों को पदक मिलेगा। इसमें दिल्ली पुलिस 6 कर्मियों को बहादुरी पदक मिलेगा। वहीं यूपी के 4 वीरों को प्रेसीडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने 1380 पुलिसकर्मियों के नामों का एलान किया है। इनमें 662 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक मिला है। 628 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने का एलान हुआ है। साथ ही 662 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से कल सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली के 6 पुलिसकर्मियों को मिलेगा बहादुरी पुरस्कार-

दिल्ली पुलिस के जिन 6 कर्मियों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा, उसकी लिस्ट जारी हो गई है। इनमें दिल्ली दंगों में शहीद हुए रतन लाल को बहादुरी पदक मिलेगा। इसके अलावा घायल अमित शर्मा, अनुज कुमार को भी बहादुरी पदक दिया जाएगा।

यूपी के 4 जवानों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल

यूपी के 4 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। इसमें CP नोएडा आलोक सिंह को PPM अवार्ड यानि प्रेसिडेंट पुलिस अवार्ड मिलेगा। SP CBCID गीता सिंह, SI वाजिद खान,प्लाटून कमांडर जगत नारायण मिश्रा को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा।

आतंक का पर्याय खूंखार अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली परिक्षेत्र के आईजी रमित शर्मा के कार्यालय में तैनात उमेश त्यागी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जायेगा। उमेश त्यागी को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 2019 में चयनित किया गया था। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली आदि जनपदों में अपराधियों के लिए यमराज बने उमेश त्यागी ने एक दो नहीं बल्कि 13 एनकाउंटर किये। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक उमेश त्यागी ने कई खूंखार अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। उमेश त्यागी ने उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल के कुख्यात प्रकाश पांडेय गैंग का सफाया करने के साथ ही रामपुर में बाबा हरि गिरि का एनकाउंटर किया। इसी के साथ नरेशा धीमर और सर्वेशा धीमर जैसे ईनामी अपराधियों को ढेर किया। नरेशा धीमर एक लाख का ईनामी अपराधी था, जिसको कई जिलों की पुलिस सरगर्मी से ढूंढ रही थी। उसे भी टीम उमेश त्यागी ने मार गिराया था। गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए उमेश त्यागी का चयन करने पर पुलिस विभाग से जुड़े तमाम वर्दी वालों ने उमेश त्यागी को बधाईयां दी हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार

जम्मू कश्मीर पुलिस के 256 कर्मियों को वीरता पुरस्कार मिलेगा। वहीं एक राष्ट्रपति पदक मिला है। इसके अलावी आईटीबीपी के 23 जवानों को वीरता पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। मई-जून, 2020 में गलवान घाटी पर हुए झड़प में बहादुरी के लिए ITBP के 20 जवान शामिल हैं, जिन्हें सम्मानित किया गया है।

Independence Day 2021 Gallantry Awards List

स्वतंत्रता दिवस 2021 पर जिन शूरवीरों को सम्मानित किया जाना हैं, उनकी लिस्ट यहां देखें....

Award List 2021 देखने के लिए क्लिक करें

NO MORE UPDATES
Shivani

Shivani

Next Story