×

बेटी की शादी की उम्र: जानें दुनिया के ऐसे देशों के बारे में, जहां 13 साल में ही ब्याह जाती हैं लड़कियां

लड़कियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के पीछे मोदी सरकार का मकसद महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहे इसलिए था।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 17 Dec 2021 11:29 AM GMT (Updated on: 17 Dec 2021 11:34 AM GMT)
legal age of marriage
X

शादी की कम उम्र में (फोटो- सोशल मीडिया) 

Legal Age of Marriage : देश में अब लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल हो गई है। इस प्रस्ताव पर केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए शादी की उम्र (right age to get married) निर्धारण में संशोधन की बात कही थी।

पीएम मोदी ने इस बारे में अपने भाषण में जिक्र किया था कि केंद्र सरकार लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र (Minimum Legal Age of Marriage) पर विचार कर रही है और इसके लिए एक कमेटी की रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। म​हिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्रालय ने एक टास्क फोर्स (Task Force) इस मुद्दे पर विचार के लिए बनाई है।

शादी की उम्र 21 करने की वजह


लड़कियों की शादी (right age for marriage medically) की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के पीछे मोदी सरकार का मकसद महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहे इसलिए था। दरअसल शिशु को जन्म देने के समय होने वाली मौतों का अनुपात (MMR) कम किए जाने के साथ ही मां और शिशु को अच्छे से पोषण उपलब्ध करवाए जाने के लिए भी ये विचार किया जा रहा था। जिसको लेकर ये माना गया था लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र को बढ़ाकर 21 साल किया जा सकता है जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें और बेहतर परिणाम मिल सकें।

इस बारे में अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत में एमएमआर (MMR) में कुछ कमी देखी गई। सन् 2014-2016 के बीच प्रति 1 लाख जन्म पर 130 मौतें हुईं, जबकि सन् 2015-2017 के बीच प्रति एक लाख जन्म पर 122 मौतें। हालाकिं ज्यादा कमी नहीं देखी गई, फिर भी लगभग 6.2 प्रतिशत की कमी देखी गई। जिससे जल्द से जल्द और कम किए जाने के लिए उम्र 21 साल करने का प्रस्ताव पास हुआ है।

ये हैं कानून
Hindu Marriage Act

आपको बता दें, हिंदू मैरिज एक्ट (Hindu Marriage Act) 1955, सेक्शन 5(iii) के तहत, शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 18 और लड़कों के लिए न्यूनतम उम्र 21 निर्धारित है। जबकि स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 और बाल विवाह एक्ट 2006 के तहत, दोनों की यही उम्र निर्धारित है। जिसमें अब प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद संशोधन किया जाएगा।

दुनिया के बाकी देशों में क्या है शादी की उम्र

भारत में अब लड़कियों की शादी के लिए सही उम्र न्यूनतम 21 साल निर्धारित (right age to get married) की गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि दुनिया के अन्य देशों में क्या नियम हैं।

यूनाइटेड नेशन्स पापुलेशन फंड के अनुसार, सन् 2010 में महिलाओं के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल होने के नियम दुनिया के 158 देशों में थे। लेकिन 146 देशों, राज्यों या कस्टमरी में कानूनों के अनुसार, 18 साल से कम उम्र की लड़कियां अभिभावकों का या अन्य आधिकारिक सहमतियों से भी शादी कर सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ, लड़कों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 180 देशों में भी 18 साल ही निर्धारित है।

कहीं-कहीं 13 साल भी शादी की उम्र

सांकेतिक तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)

असल में शादी के लिए न्यूनतम उम्र को तीन तरह से समझा जाता है। पहला तो यह है कि यदि कोई लड़की किसी भी उम्र में अपनी इच्छा से शादी करने के लिए स्वतंत्र है। दूसरा ये की, अभिभावकों की इच्छा से किस उम्र में लड़की की शादी की न्यूनतम उम्र क्या है और तीसरा ये की, कानून के हिसाब से शादी की सही उम्र क्या है।

वैसे एशियाई देशों में शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 15 से लेकर 21 साल निर्धारित है। जबकि ईरान में अभिभावकों यानी माता-पिता और कानूनी सहमति से लड़कियों के लिए न्यूनतम उम्र 13 साल है।

दुनिया के अन्य देशों को देखें तो चीन, नेपाल, ताईवान में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 20 साल, जबकि हॉंगकॉंग,​ सिंगापुर, फिलीपींस और मलेशिया में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल निर्धारित है।

girls marriage age, legal age for marriage in india 2021 for boy, girl marriage age in india 2021 in hindi,right age to get married, right age to get married in india, right age to get married in india, right age for marriage medically, best age for marriage for female, legal age of marriage india , Hindu Marriage Act , Iran, legal age of marriage China, legal age of marriage Nepal , legal age of marriage Taiwan , legal age of marriage Hong Kong, legal age of marriage Singapore , legal age of marriage Philippines, legal age of marriage Malaysia, legal age of marriage Iran

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story