×

Google India Top Trends 2021: जानिए भारतीयों ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया?

Google Year in search 2021: गूगल द्वारा राय डेटा के अनुसार इस वर्ष एक बार फिर क्रिकेट गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च किए गए विषयों में से एक है।

Ankit Awasthi
Report Ankit AwasthiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 11 Dec 2021 3:16 AM GMT (Updated on: 11 Dec 2021 3:17 AM GMT)
Google India Top Trends 2021: जानिए भारतीयों ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया?
X

Google Year in search 2021: गूगल इंडिया ने अपनी 'ईयर इन सर्च 2021' (Year in Search 2021) के संकलित नतीजे जारी कर दिए हैं। इन जारी नतीजों से यह पता चलता है कि भारत में इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों ने इस साल गूगल व इंटरनेट (google trends 2021) पर सबसे ज्यादा खोज किस विषय के बारे में की। जारी की गई इस सूची में समाचार, खेल, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों में भारतीय इंटरनेट (google search engine) उपयोगकर्ताओं द्वारा सर्च किये गए विभिन्न विषयों के बारे में बताया गया है। भारत में इस साल 2021 में गूगल पर सबसे अधिक खोज क्रिकेट, कोविड तथा टोक्यो ओलंपिक के बारे में कई गयी है।

क्रिकेट और फ़ुटबॉल बने शीर्ष खोज ट्रेंड

गूगल द्वारा राय डेटा के अनुसार इस वर्ष एक बार फिर क्रिकेट गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च (most searched on google today) किए गए विषयों में से एक है। वहीं इसी के अनुरूप इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) और आईसीसी टी20 (ICC T20) विश्व कप को कीवर्ड को गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च (most searched on google today in india 2021) किया गया है।

वहीं क्रिकेट के अलावा फुटबॉल भी गूगल की सर्च सूची (google search list 2021) में शीर्ष पर रहा, इसके अंतर्गत फुटबाल टूर्नामेंट कोपा अमेरिका और यूरो कप को एक बड़ी संख्या में गूगल पर इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा खोजा गया है।

नीरज चोपड़ा की लोकप्रियता में हुई है भारी वृद्धि

भारतीयों ने टोक्यो ओलंपिक से संबंधित भी कई जानकारियों को गूगल पर खोजा है जिसमें भारत की ओर से एथलेटिक्स में पहला पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्री और बिगबॉस फेम शहनाज गिल और राज कुंद्रा जैसे लोगों को सुर्खियों में रहने की वजह से गूगल पर भारी मात्रा में यूजर द्वारा खोजा गया है। इन सबके अतिरिक्त भारत में टेस्ला और स्पेस-एक्स के सीईओ एलोन मस्क को भी गूगल पर खोजने (google trends india) में वरीयता दी गयी है।

फोटो- सोशल मीडिया

कोविड -19 वैक्सीन से जुड़े खोज रहे ट्रेंड में

2021 में भारत ने कोविड के खिलाफ बचाव में मददगार दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया तथा इसके मद्देनजर इंटरनेट यूजर ने इस बारे में गूगल पर ज़्यादा मात्रा में खोज (most searched on google today in india 2021) को वरीयता दी है।

इस साल कोविन और कोविड टीकाकरण गूगल पर लोकप्रिय खोज शब्द रहे, विशेष रूप से लोग इस खोज के द्वारा यह जानने के लिए उत्सुक थे कि टीका कब उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी ओर बैटल रॉयल शूटर गूगल सर्च की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाने वाला एकमात्र गेम रहा वहीं लोकप्रिय गेम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (battleground mobile india) इस सूची में जगह बनाने में नाकाम रहा।

गूगल पर इन शब्दों और वस्तुओं को दी वरीयता

गूगल सर्च इंजन में 'नियर मी' (near me) (आसपास) खोज विकल्प भी शामिल है, जो आपके आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। ज़्यादातर इंटरनेट यूज़र्स (internet users in india in 2021) ने गूगल नियर मी द्वारा टीकाकरण, कोविड परीक्षण और कोविड अस्पतालों की खोज को अंजाम दिया।

वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते विगत वर्ष गूगल पर ऑक्सीजन सिलेंडर और सीटी स्कैन की खोज में वृद्धि हुई है। 2021 में गूगल सर्च में यूजर द्वारा उनके आसपास स्थित भोजन डिलीवरी सर्विस, टिफ़िन सेवाओं और टेकआउट रेस्तरां की खोज भी अधिक मात्रा में की गई है।

'जय भीम' को मिला सबसे लोकप्रिय फ़िल्म खोज का खिताब

तमिल फिल्म 'जय भीम' (Jai Bheem) को भारत में और भारतीयों द्वारा गूगल पर सबसे अधिक बार खोजा गया जो कि फ़िल्म सर्च की सूची में सर्वश्रेष्ठ पायदान पर है। वहीं 'जय भीम' फ़िल्म के बाद 'शेर शाह', 'राधे' और 'बेलबॉटम' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों की गूगल पर अधिक खोज की गई।

इन सबके अतिरिक्त भारत में सबसे ज़्यादा सर्च की गई हॉलीवुड फिल्मों की सूची में 'गॉडजिला वर्सेज कोंग' (Godzilla vs. Kong) और 'एटरनल' (Eternals) दोनों ने शीर्ष पायदान हासिल किया। शीर्ष सर्च समाचारों की सूची में कोविड -19, टोक्यो ओलंपिक, ब्लैक फंगस, अफगानिस्तान और पश्चिम बंगाल शामिल रहे।

पेजरैंक तकनीक द्वारा किया जाता है सर्च इंजन का उपयोग

जब इंटरनेट यूजर गूगल सर्च इंजन (google search engine) में किसी कीवर्ड को खोजता है तो उन्हें परिणाम पृष्ठ पर इसके साथ जुड़े ढेर सारे लिंक के साथ कई जानकारियां दिखाई देती हैं। पेजरैंक वह तकनीक है जिसकी मदद से गूगल इन सर्च को देखने और उसे वरीयता के हिसाब से रैंक करने के लिए सुनियोजित करता है।

सर्च इंजन गूगल (google search engine) पर सर्च किए गए कीवर्ड की जांच कर उससे निकटतम मेल खाती वेबसाइट के लिंक को परिणाम पृष्ठ पर दिखाया जाता है। पेजरैंक तकनीक का नाम गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज के नाम पर रखा गया है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story