×

Coronavirus Vaccine: दूसरी स्वदेशी वैक्सीन जायडस कैडिला को मिली मंजूरी, 12 साल के ऊपर के बच्चों को भी लगेगा टीका

Coronavirus Vaccine: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने जायडस कैडिला (Zydus Cadila ) की तीन डोज वाली वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत दे दी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 20 Aug 2021 5:01 PM GMT (Updated on: 20 Aug 2021 7:36 PM GMT)
Zydus Cadila’s three-dose vaccine gets DCGI nod
X

कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला ( फोटो: न्यूजट्रैक)

Coronavirus Vaccine: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक और हथियार मिल गया है। देश को जल्द ही एक और स्वदेश कोरोना वैक्सीन मिलने वाली है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने जायडस कैडिला (Zydus Cadila ) की तीन डोज वाली वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। सरकारी विशेषज्ञ समिति की ओर से सिफारिश के बाद डीसीजीआई ने यह फैसला लिया है।

सबसे अच्छी बात यह है कि यह वैक्सीन अब 12 वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी। जायडस कैडिला की यह एक डीएनए वैक्सीन (DNA vaccine) है और दुनिया में यह इस प्रकार की पहली वैक्सीन है। अब भारत के पास कुल छह कोरोना वैक्सीन हैं।
कोवैक्‍सीन के बाद भारत की यह दूसरी स्वदेशी वैक्सीन है। इस समय दुनियाभर में सबसे ज्यादा आरएनए वैक्सीन मौजूद है, तो वहीं जायडस कैडिला की यह वैक्सीन दुनिया पहली डीएनए आधारित वैक्सीन है। इसको 12 साल से ऊपर के लोगों को लगाया जा सकेगा। यह वैक्सीन को तीन डोज में दी जाएगी।
इससे पहले भारत में कोवैक्सीन, कोविशील्ड, स्पूतनिक, मॉडर्ना और जॉनसन&जॉनसन की वैक्सीन के इस्तेमाल की इंजाजत दी गई है। जायडक कोडिला दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन है। जायडस ने डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर यह वैक्सीन तैयारी की है।
यह एक निडिल फ्री कोरोना वैक्सीन है यानी बिना सुई के वैक्सीन लगेगी। यह फार्मा जेट निडिल फ्री सिस्टम के दी जाती है। जेट इंजेक्टर के माध्यम से इस वैक्सीन दिया जा सकेगा। बाकी दूसरी वैक्सीन मसल्स में लगाई जाती हैं। यह वैक्सीन स्किन के जेट इंजेक्टर में दी जा सकेगी। इसकी एक खास बात यह भी है कि इसे सामान्य फ्रीजर में 2 से 8 डिग्री पर स्टोर कर रखा जा सकता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कोरोना की लड़ाई पूरी बहादुरी से लड़ रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कहा कि दुनिया की पहली डीएनए आधारित जायडस कैडिला की वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों के इनोवेटिव उत्साह को दिखाती है।







Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story