×

स्वास्थ्य मंत्री का राज्य सरकारों को जवाब, पेश किए वैक्सीन स्टाॅक के आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "कुछ राज्यों का केंद्र सरकार के पक्षपात को लेकर विरोध करना महज एक दिखावा है।"

Chitra Singh
Published on: 9 April 2021 5:03 AM GMT
स्वास्थ्य मंत्री का राज्य सरकारों को जवाब, पेश किए वैक्सीन स्टाॅक के आंकड़े
X

स्वास्थ्य मंत्री का राज्य सरकारों को जवाब, पेश किए वैक्सीन स्टाॅक के आंकड़े (फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर कई राज्य सरकारों शिकायत की है। राज्य सरकारों का कहना है कि उनके यहां वैक्सीन की स्टॉक कम है। राज्य सरकारों के इस शिकायत पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने शिकायत करने वाले राज्यों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि किसी भी राज्य में कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccines) की कमी नहीं है। ये सिर्फ एक दिखावा है। यहाँ मैंने देश भर में मांग-आपूर्ति की गतिशीलता के प्रबंधन के बारे में कहा है।

बीते गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने कहा, "संघ सरकार ने इस महामारी के शुरू होने के बाद से सभी राज्यों को सभी वित्तीय, रसद, मानव संसाधन और अन्य सभी संभव समर्थन दिए हैं। COVID-19 की स्थिति बहुत गतिशील बनी हुई है, यहां बताया गया है कि हम इसे कैसे बनाए रखना चाहते हैं।"

COVID-19 वैक्सीन की खुराक के बारे में दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री ने COVID-19 वैक्सीन की खुराक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "कुल प्रशासित: 9 करोड़ +, राज्यों को स्टॉक / निकट डिलीवरी में: 4.3 करोड़ +, कमी का सवाल ही कहां उठता है? हम निरंतर निगरानी और आपूर्ति बढ़ा रहे हैं।"

दिखावा कर रही हैें राज्य सरकारें

राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "कुछ राज्यों का केंद्र सरकार के पक्षपात को लेकर विरोध करना महज एक दिखावा है, जो अपनी अक्षमता को छिपाने का प्रयास है। COVID-19 वैक्सीन खुराक के आवंटन के आधार पर महाराष्ट्र और राजस्थान शीर्ष 3 राज्यों में से 2 हैं। दोनों गैर-भाजपा शासित राज्य हैं।"


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story