×

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में आज होगी भारी बारिश, दिल्ली में वर्षा के बाद बढ़ी सर्दी

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर राजस्थान के ऊपर बने सर्कुलेशन का असर दिखने लगा है। यही वजह रही कि तमाम मैदानी राज्यों में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। ये हालात उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से तक देखने को मिले।

aman
Written By aman
Published on: 4 Feb 2022 12:42 AM GMT (Updated on: 4 Feb 2022 12:43 AM GMT)
heavy rain
X

heavy rain 

Aaj Ka Mausam 04 February 2022 : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर राजस्थान के ऊपर बने सर्कुलेशन का असर दिखने लगा है। यही वजह रही कि तमाम मैदानी राज्यों में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। ये हालात उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से तक देखने को मिले। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के ऊपर बादल बने हुए हैं और कई जगहों पर ठीक-ठाक बारिश भी हुए हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में 3 फरवरी जगहों पर व्यापक वर्षा हुई है। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में व्यापक वर्षा और बर्फबारी होने की जानकारी सामने आ रही है। बादलों का प्रभाव अब पूर्वी और पूर्वोत्तर के राज्यों की तरफ हो रहा है। आज 4 फरवरी को दक्षिण भारत की तरफ कोई ज्यादा सक्रिय मौसमी हलचल नहीं है।

Aaj kaisa rahega mausam- उत्तर भारत के मैदानी भागों में जारी बारिश की तमाम गतिविधियां पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी अगले 24 घंटों के दौरान काफी कम हो जाएंगी। अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तराखंड में ज्यादा इन बदले मौसम और वर्षा का असर दिखेगा। जम्मू-कश्मीर में आज से कल की तुलना में मौसमी गतिविधियों में कमी आने लगेगी। मौसमी सिस्टम के आगे बढ़ने पर बारिश की रफ्तार उत्तराखंड में तेज होगी। गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, और लद्दाख में भी हल्की वर्षा की ही संभावना। है मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसमी हलचल बानी रहेगी। राजधानी दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान है। आज दिन बढ़ने के साथ पंजाब के उत्तर-पूर्वी इलाकों में तथा उत्तरी हरियाणा में बारिश की गतिविधियां जरूर रहेंगी, जबकि दोनों ही राज्यों के शेष भागों में मौसम शुष्क होने लगेगा। यहां ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।

04 February 2022 Mausam- अब बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पश्चिमी भागों में तराई वाले जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां वातावरण में नमी को देखते हुए अनुमान है कि सहारनपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, बरेली, बहराइच में कई जगहों पर वर्षा जारी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों में लखनऊ से लेकर गोंडा, बस्ती, देवरिया, अयोध्या, बाराबंकी तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज वर्षा का अनुमान है। इन इलाकों में बारिश के साथ हवा चलती रहेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर के हिस्से में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। बादल इन क्षेत्रों में भी रहेंगे, हवाएं भी रहेंगी तो कुछ इलाके में वर्षा से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- बिहार के क्षेत्रों में कई जगहों पर व्यापक वर्षा होने की संभावना है। बिहार के पूर्वी भागों में भारी वर्षा हो सकती है जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में गया, पटना और दरभंगा सहित सीवान, गोपालगंज, चम्पारण में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। झारखंड के तमाम इलाकों साथ ही, गंगीय पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी वर्षा होगी। कई दिनों बाद पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा का अनुमान जताया जा रहा है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा समेत सभी बागों में बादलों का असर रहेगा और कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल के भागों में बर्फबारी का पूर्वानुमान भी है। उत्तरी ओडिशा कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भी मौसम शुष्क रहेगा। ग्वालियर, गुना, रतलाम, शिवपुरी आदि जिलों में ठंडी हवाएं चलेंगी। आइल अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन और दीव सहित देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story