×

hijab controversy: हिजाब ही नहीं मुस्लिम महिलाओं के कई और कपड़े भी रहते हैं अक्सर चर्चा में, क्या आप ये जानते हैं

hijab controversy: मुस्लिम महिलाओं के कई और कपड़े भी अकसर चर्चा का विषय रहते हैं।

Neel Mani Lal
Report Neel Mani LalPublished By Ragini Sinha
Published on: 15 March 2022 9:11 AM GMT
Muslim women clothes
X
मुस्लिम महिलाओं का पहनावा (Social media)

Muslim women Clothes: हिजाब ही नहीं बल्कि मुस्लिम महिलाओं के कई और कपड़े भी अकसर चर्चा का विषय रहते हैं। कई पहनावे तो क्षेत्र विशेष में ज्यादा लोकप्रिय होते हैं। अक्सर इन्हीं पहनावों को लेकर विवाद बना रहता है। जानते हैं कि ये पहनावे क्या क्या हैं।

शायला : शायला एक चोकोर स्कार्फ होता है जिससे सिर और बालों को ढंका जाता है। इसके दोनों सिरे कंधों पर लटके रहते हैं। आम तौर पर इसमें गला दिखता रहता है। खाड़ी देशों में शायला बहुत लोकप्रिय है।


हिजाब : हिजाब में बाल, कान, गला और छाती को कवर किया जाता है। इसमें कंधों का कुछ हिस्सा भी ढंका होता है, लेकिन चेहरा दिखता है। हिजाब अलग अलग रंग का हो सकता है। दुनिया भर में मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं।

अल अमीरा : अल अमीरा एक डबल स्कार्फ होता है। इसके एक हिस्सा से सिर को पूरी तरह कवर किया जाता है जबकि दूसरा हिस्सा उसके बाद पहनना होता है, जो सिर से लेकर कंधों को ढंकते हुए छाती के आधे हिस्से तक आता है। अरब देशों में यह काफी लोकप्रिय है।


चिमार : यह भी हेड स्कार्फ से जुडा हुआ एक दूसरा स्कार्फ होता है जो काफी लंबा होता है। इसमें चेहरा दिखता रहता है, लेकिन सिर, कंधें, छाती और आधी बाहों तक शरीर पूरी तरह ढंका हुआ होता है।

चादर : जैसा कि नाम से ही जाहिर है चादर एक बड़ा कपड़ा होता है जिसके जरिए चेहरे को छोड़ कर शरीर के पूरे हिस्से को ढंका जा सकता है। ईरान में यह खासा लोकप्रिय है। इसमें भी सिर पर अलग से स्कार्फ पहना जाता है।

नकाब : नकाब में पूरे चेहरे को ढंका जाता है। सिर्फ आंखें ही दिखती हैं। अकसर लंबे काले गाउन के साथ नकाब पहना जाता है। नकाब पहनने वाली महिलाएं ज्यादातर उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में दिखायी देती हैं।

बुरका : बुरके में मुस्लिम महिलाओं का पूरा शरीर ढंका होता है। आंखों के लिए बस एक जालीनुमा कपड़ा होता है। कई देशों ने सार्वजनिक जगहों पर बुरका पहनने पर प्रतिबंध लगाया है जिसका मुस्लिम समुदाय में विरोध होता रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story