×

चलो बताओ! जिस कैलेंडर को देख के गर्लफ्रेंड से डेट सेट करते हो उसको कितना जानते हो

पूरी दुनिया में 96 कैलेंडर चलन में हैं। सिर्फ भारत में ही एक समय में 36 कैलेंडर चलन में थे। इनमें से 12 आज भी अलग अलग हिस्से में प्रचलित हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 13 April 2022 11:29 AM GMT
Lets tell! How much do you know the calendar by which you set a date with your girlfriend?
X

कैलेंडर का इतिहास: Photo - Social Media

Lucknow: गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर कब जाना है। आईपीएल (IPL) में फेवरेट टीम का मैच कब है। किस दिन ऑफिस से या कालेज से गोला मारना है। कोपचे वाली दुकान की उधारी कब चुकानी है। ये सब कैलेंडर देख के तय करते हो न! लेकिन कभी सोच के देखे हो कि इतनी हेल्प करने वाला ये कैलेंडर आया कहा से? किसने बनाया? कब बनाया और हमारे देश में कितने कैलेंडर चलते हैं? कोई नहीं हम बता देते हैं..

विक्रम संवत

मालवा के राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने शकों को पराजित करने की ख़ुशी में इसे 57 ईसा पूर्व आरंभ किया। इसे मालव संवत कहते हैं।

सप्तर्षि संवत

मान्यता है कि 3076 ईसा पूर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को इसका आरंभ हुआ।

शक संवत

कुषाण राजा कनिष्क ने इसे आरंभ किया। प्रथम माह चैत्र व अंतिम फाल्गुन होता है। 22 मार्च 1957 को राष्ट्रीय कैलेंडर के रूप में मान्यता मिली।

हिजरी

62 ई में मोहम्मद के मक्का से मदीना यात्रा जिसे इस्लाम में हिजरत कहते हैं। इसीदिन से ये आरंभ हुआ। इसलिए इसे हिजरी नाम दिया गया है।

ग्रेगोरियन कैलेंडर

दुनिया में युद्ध से शांति, जन्म से मृत्यु तक सबसे ज्यादा ये वाला कैलेंडर देखा जाता है। वो जो ऊपर करम कांड गिनाए हैं वो यही कैलेंडर देख के किए जाते हैं।

ग्रेगोरियन कैलेंडर: Photo - Social Media


जानिए क्या है ग्रेगोरियन कैलेंडर

-कैलेंडर के मुताबिक साल के 365 दिन होते हैं।

-हर चौथे वर्ष में 1 दिन बढ़कर साल के 366 दिन हो जाते हैं। इसे लीप वर्ष कहा जाता हैं।

-इटली, फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल ने वर्ष 1582 में ही इसे अपना लिया था।

-हॉलैंड, स्वीटजरलैंड ने 1583 में अपनाया।

-पोलैंड ने 1586 में अपनाया।

-हंगरी ने 1587 में अपनाया।

-डेनमार्क ने 1700 में अपनाया।

-ब्रिटेन ने 1752 में अपनाया।

-जापान ने 1972 में अपनाया।

-चीन ने 1912 में अपनाया।

-बुल्गारिया ने 1915 में अपनाया।

-तुर्की ने 1917 में अपनाया।

-रोमानिया ने 1919 में अपनाया।

-वर्ष 1752 में अंग्रेजों इसे भारत लागू किया था।

-इस वर्ष 11 दिन कम कर दिए गए। 2 सितंबर के बाद सीधा 14 सितंबर आया था।

ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar) से पहले

-ग्रेगोरियन कैलेंडर से पहले दुनिया में जुलियस कैलेंडर चलता था।

-रोमन राजा जुलियस सीजर (Julius Caesar) ने ईसा पूर्व पहली शताब्दी में इसे बनाया।

इसके बाद ये भी जान लीजिए कि पूरी दुनिया में 96 कैलेंडर चलन में हैं। सिर्फ भारत में ही एक समय में 36 कैलेंडर चलन में थे। इनमें से 12 आज भी अलग अलग हिस्से में प्रचलित हैं। लेकिन हमने जो ऊपर 5 गिनाए वो ही सबसे अधिक प्रचलित व मान्य हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story