×

Delhi : दिल्ली सब्जी मंडी में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, कई मजदूर मलबे के नीचे दबे

Delhi : दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भीषण हादसा हो गया है। यहां एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। जिसमे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 13 Sep 2021 8:57 AM GMT
Delhis Sabzi Mandi
X

दिल्ली सब्जी मंडी इलाके में गिरी इमारत (फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भीषण हादसा हो गया है। यहां एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस इमारत के मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना में तुरंत बाद ही राहत एंव बचाव कार्य जारी हो गया है। लोगों का बचाने के लिए फायर डिपार्टमेंट की पांच गाड़ियां पहुंची हैं।

सब्जी मंडी में इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लग गई हैं। इस घटना के बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि मलबे से एक युवक को निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

आगे पुलिस ने बताया कि जो इमारत ढही है उसमें निर्माण कार्य भी चल रहा था। इमारत के अंदर कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

इस हादसे के बारे में दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि घटना स्थल पर 8 फायर टेंडर भेजे गए हैं, अधिकारियों को इलाके में पतली गलियां होने की वजह से मशीनरी ट्रांसपोर्ट करने में मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन मैन्यूली चलाया जा रहा है।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही मलबे में कई गाड़ियां भी दबी हैं। इस इमारत के ढहने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है। ये भी बताया जा रहा है कि मलबे में दो बच्चे फंसे हुए हैं। रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।

इस दर्दनाक घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।''


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story