×

Independence Day 2021 Songs: सुनिए Top-10 देशभक्ति गाने, जो आपके दिलों में भर देंगे देश भक्ति का जोश

Independence Day 2021 Songs: भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ये दिन पूरे देश वासियों के बेहद खास होता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 14 Aug 2021 11:38 AM GMT (Updated on: 14 Aug 2021 11:39 AM GMT)
Independence Day 2021 Songs
X
देश भक्ति गानों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Independence day 2021: भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ये दिन पूरे देश वासियों के बेहद खास होता है। इसी दिन देश के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों ने अपने प्राणों को गंवाते हुए भारत को आजाद करवाया था। इस आजादी को भारतीय सिनेमा जगत अपनी अपनी भाषाओं में कई तरह की फिल्में गानें बनता रहता है। जिसको देख सुनकर पूरे देशवासी के देशभक्ति का एक नई अलख जल जाती है। आज हम आपको देश के टॉप फाइव गानों का के बारे में बताएंगे।

ये देश है वीर जवानों का

भारत की आजादी के बाद देश के जवानों के लिए समर्पित गाना बना। जिसके बोल ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का। साल 1957 में आई फिल्म नया दौर में इस गाने को रिलीज किया गया। इस देश भक्ति क्लासिक गाने को सुनने के लिए आज भी देशभक्त उत्सुख रहते हैं। इस गाने में दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को मशहूर गायक मोहम्मद रफी ने गाया है।


ए वतन एक वतन

साल 1965 में शहीद फिल्म में रिलीज हुए ए वतन ए वतन गाने ने देशवासियों में देशभक्ति की एक मन में एक आग लगाई। आज भी इस गाने को दर्शन सुनना बहुत पंसद करते हैं। साल 1965 को हुए इस गाने की धूम आज भी उतनी ही है जितनी पहले थी। इस गाने का मशहूर गायक मोहम्मद रफी ने गाया है।


मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती

हर देश वासियों की जुंबान पर रहने वाला गाना मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती। हर देश वासी इस बॉलीवुड के क्लासिक गाने को सुनता है। यह गाना साल 1959 में उपकार फिल्म में रिलीज हुआ था। इस गाने को बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर महेंद्र कपूर ने गाया था। आज भी इस गाने को करोड़ों लोग सुनते हैं।


ए मेरे प्यारे वतन

ए मेरे प्यारे वतन, ए मेरे बिछड़े चमन देश भक्ति गाना देश वासी अधिक सुनाना पसंद करते है। यह गाना कबुलीवाला फिल्म 1959 में मुन्ना देब ने गाया और सलील चौधरी ने अभिनय किया था। इस गाने का बोल इतने प्यारे है कि गाना सुनने के बाद हर देशवासी के मन में देशभक्ति की एक अलग अलख जग जाती है।



मेरा रंग दे बंसती चोला

मेरा रंग दे बंसती चोला बॉलीवुड के इस क्लासिकल गाने ने देश वासियों में दिलों देश प्रेम की एक अलग चिंगारी लगाई है। यह गाना साल 2002 में रिलीज हुआ था। इस गाने को बॉलीवुड को मशहूर गायक उदित नारायण, वीर रजिंदर और भुपेंद्र सिंह ने गाया था।


आई लव माई इंडिया

शारुखान की फिल्म परदेश में रिलीज हुआ देश प्रेम का गीत आई लव माई इंडिया। जो आज भी सभी देश वासी की जुबान पर रहता है। यह गाना साल 1997 में रिलीज हुआ था। लेकिन आज भी देशवासियों के दिलों में ये गाना बसा हुआ है।


ऐसा देश है मेरा

ऐसा देश है मेरा गाना साल 2004 में फिल्म वीर जादा में रिलीज हुआ। इस फिल्म में शाहरुख खान प्रीति जिंटा,रानी मुखर्जी अभिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने शानदार अभिनय किया है। यह गाना भी रिलीज के वक्त काफी चला था। इस गाने को आवाज मशहूर गायिका लता मंगेशकर और गायक उदित नारायण ने दी है।


मां तुझे सलाम

हर एक देशवासी के जुबां पर रहने वाला गाना मां तुझे सलाम बहुत ही देश प्रेमी गीत है। इस गाने को सुनने के बाद हर देशवासी के दिल में देशप्रेम उमड़ ही आता है।


हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए

हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए का गाना फिल्म कर्मा में साल 1986 में रिलीज हुआ था। इस गाने को मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णामूर्ति ने गाया है।


संदेशे आते हैं

संदेशे आते हैं। गाने हर देशवासियों के दिली में एक अलग देश भक्ति पैदा करता है। यह गाना त 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का है। इस गाने को मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने लिखा है। वहीं मशहूर गायक सोनू निगम ने गाया है। इस सॉन्ग में भारतीय सैनिकों का दर्द झलकता है। इस गाने को सुनने के बाद देशवासियों के दिल में देश भक्ति और बढ़ जाती है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story