×

कोविड मामलों में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, ब्राजील को पीछे छोड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार की सुबह तक बीते 24 घंटों में एक लाख 68 हजार नौ बारह नये मामले सामने आए हैं।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Chitra Singh
Published on: 13 April 2021 11:13 AM IST
कोविड मामलों में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, ब्राजील को पीछे छोड़ा
X

कोविड मामलों में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, ब्राजील को पीछे छोड़ा (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में एक लाख 60 हजार कोविड-19 के नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले पहली बार 12 लाख के ऊपर निकल गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की सुबह तक बीते 24 घंटों में एक लाख 68 हजार नौ बारह नये मामले सामने आए हैं। जबकि 904 लोगों की जान गई है। इसी के साथ 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कुल 13,685 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 81, 576 सक्रिय मामले हैं। 24 घंटे में यूपी में कुल 72 मौतें दर्ज की गई हैं। लखनऊ में सबसे ज्यादा 21, प्रयागराज में 15 और कानपुर में पांच लोगों की मृत्यु होने की सूचना है।

1 करोड़ 35 लाख तक पहुंचा आंकड़ा

इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गई है। देश में 12 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। अगर लखनऊ की बात करें तो अब तक 1353 लोगों की यहां मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा दस हजार पहुंच रहा है। लखनऊ में मौतों ने पिछले साल सितंबर का आंकड़ा पीछे छोड़ दिया है जब 1244 मरीज मिले थे और 16 की मौत हुई थी। देश में अब तक एक लाख 61 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस (कॉन्सेप्ट फोटो)

इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना

इस बीच हरियाणा में भी नाइट कर्फ्यू लग गया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक कम्प्लीट लॉकडाउन पर विचार कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली में 11 हजार मामले सामने आए हैं। देखने में यह आ रहा है यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। देश में तेजी से बिगड़ते हालात देखकर स्वास्थ्य मंत्री ने भविष्य के लिए तैयारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।



Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story