×

Republic Day 2022: भारत की शान तिरंगा, हर रंग की अलग पहचान, आइए जाने इसके बारे में सबकुछ

Republic Day 2022: दुनियाभर में भारत की पहचान का एक प्रतीक है हमारा तिरंगा। भारत की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय की शान है।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 26 Jan 2022 2:53 AM GMT
national flag
X

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा (फोटो-सोशल मीडिया)

Republic Day 2022: भारत देश आज अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में आज सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों अन्य कई जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। आज देश के कोने-कोने में सैन्य शक्ति और एकता-अखंडता की झलक देखने को मिलती है। आज ही के दिन सन् 1950 ईसवी को भारत को अपना संविधान मिला था। भारतीय संविधान के लागू के होने पर भारत एक संप्रभु राज्य बन गया। जिसे गणतंत्र घोषित कर दिया गया।

गणतंत्र दिवस का ये पावन पर्व पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गणतंत्र दिवस समारोह पर सबसे आकर्षित करने वाली परेड राजपथ, दिल्ली से शुरू होती है और ये इंडिया गेट पर समाप्त होती है। आज के दिन देश के राष्ट्रपति राजपथ, नई दिल्ली में भारत की शान तिरंगा झंडा फहराते हैं।

दुनियाभर में भारत की पहचान का एक प्रतीक है हमारा तिरंगा। भारत की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय की शान है। हमारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तीन रंगों से मिलकर बना है। इसलिए इसे तिरंगा कहा जाता है। तिरंगे में तीन रंगों के बीच में एक गोल चक्र होता है, जिस पर तीलियां बनी होती है।

हम तिरंगे को तो जानते हैं, लेकिन क्या ये आपने सोचा है कि इन प्रतीकों का देश से क्या संबंध है। इस तीन रंग वाले तिरंगे को आखिर किसने बनाया है? उस समय सबसे पहले किसने डिजाइन किया होगा? और क्यों तिरंगे को ही राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर मान्यता मिली? ऐसी क्या वजह थी। तो आईए तिरंगे से जुड़ी हर रोचक जानकारी आपको बताते हैं।

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को कब और किसने किया डिजाइन

भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण पिंगली वेंकैया ने सन् 1921 में किया था। उस समय भारत के लिए एक बेहतर ध्वज का निर्माण करना बिल्कुल आसान नहीं था। जिसके लिए पिंगली वेंकैया ने सन् 1916 से 1921 तक लगभग 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया था, जिसके बाद फिर उन्होंने देश के तिरंगे को डिजाइन किया था।

बस अंतर ये है कि उस समय के तिरंगे और आज के तिरंगे में थोड़ा सा फर्क है। उस समय तिरंगे में लाल, हरा और सफेद रंग हुआ करता था और इसमे चरखे के चिन्ह को जगह दी गई थी। पर फिर बाद में सन् 1931 में एक प्रस्ताव पारित हुआ, जिसके बाद तिरंगे से लाल रंग हटाकर केसरिया रंग कर दिया गया।

अब ये पिंगली वेंकैया कौन हैं?

जीं हां पिंगली वेंकैया एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका जन्म 1875 में हुआ था। इनका पालन-पोषण आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिंगली ने मद्रास में अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की और स्नातक की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी चले गए थे। उनके भीतर कई गुण थे। वे गांधीवादी होने के साथ-साथ कृषक, शिक्षाविद, भाषाविद्, भूविज्ञानी और लेखक भी थे।

देश का राष्ट्रीय ध्वज डिजाइन करते हुए उन्होंने इसमें भारत के दो प्रमुख समुदायों- हिंदू और मुस्लिम के प्रतीकों को शामिल किया। जोकि लाल और हरे रंग की पट्टियां थी। राष्ट्रीय ध्वज ने उस समय भारत के लोगों में स्वतंत्रता की भावना को एकजुट करने में काफी हद तक मदद की।

साथ ही पिंगली ने महात्मा गांधी द्वारा सुझाए गए चरखा डिजाइन को भी तिरंगे में एक सफेद रंग की पट्टी में बीचों-बीच रख दिया। इसमें सफेद रंग को शांति के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया और चरखे राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक के रूप में।

लेकिन तिंरगे को भारतीय ध्वज के तौर पर मान्यता मिलने में 45 साल का सफर तय करना पड़ा। इसके बाद इसमें चरखे के जगह अशोक चक्र को शामिल किया गया। फिर 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के वर्तमान स्वरूप को अपना लिया गया। जिसके बाद से हर राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे को फहराया जाता है। देश की हर उपलब्धि पर तिरंगे को फहराया जाता है। सीमा पर दुश्मनों से जीत हासिल करने पर जवान सलामी ठोंककर तिरंगे का ऊंचा फहराते हैं।

तिरंगे के रंग और चक्र का महत्व

राष्ट्र की शान तिरंगे में तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा। इन तीनों रंगों का अपना विशेष महत्व है। जिसमें केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है। जबकि सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक है। वहीं हरा रंग संपन्नता का प्रतीक है।

देश के तिरंगे में बीच के रंग सफेद रंग पर नीले रंग में सम्राट अशोक के धर्म चक्र चिन्ह के तौर पर बना होता है। ये अशोक चक्र का कर्तव्य का पहिया कहा जाता है। इस चक्र में शामिल 24 तीलियां मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं। जिनसे मिलकर ये साम्राज्य ये राष्ट्र बनता है।

Republic Day 2022, 73rd Republic Day, national flag, military power, unity-integrity, Indian Constitution, glimpse, Republic Day NEWS, Republic Day updates, national flag of india, national flag of india in hindi, who made tricolor, kaun hai Pingali Venkaiah , Pingali Venkaiah


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story