×

कोरोना का कहर: वायरस से इतने लोगों की मौत, 1 दिन में 53480 नए मरीज

दुनियाभर में अब तक 12.82 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.34 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 March 2021 5:28 AM GMT
कोरोना का कहर: वायरस से इतने लोगों की मौत, 1 दिन में 53480 नए मरीज
X

नई दिल्ली : देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर शुरू हो गई है। पिछले साल के अप्रैल, मई, जून..महीने में नए संक्रमण सामने आने के ट्रेंड इसी तरह देखे जा रहे थे। देश में कोरोना की दूसरी लहर तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 53 हजार 480 नए केस आए, 41 हजार 280 मरीज ठीक हुए और 354 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 104 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 16 दिसंबर को 356 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले 24 घंटे में देश में मिले कुल संक्रमित के 78.56% मामले (44,157 केस) महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में मिले। इन्हीं 6 राज्यों में देश के कुल एक्टिव केस 79% हैं। इन राज्यों में फिलहाल 4.25 लाख लोग ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना के एक्टिव केस

देश में अब तक 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 1 करोड़ 14 लाख 34 हजार 301 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक इस वायरस से 1 लाख 62 हजार 468 लोगों ने जान गंवाई है। फिलहाल 5 लाख 52 हजार 566 लोगों का इलाज चल रहा है यानी ये कोरोना के एक्टिव केस हैं।





वैक्सीन लगने की तारीख

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। केंद्र सरकार ने एक हफ्ते पहले ही इसकी घोषणा की थी। 1 अप्रैल यानी गुरुवार से दोपहर 3 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद वे सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में जाकर वैक्सीन ले सकेंगे।

इतने लोग पूरी दुनिया में संक्रमित

दुनियाभर में अब तक 12.82 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.34 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 28.03 लाख मरीजों की मौत हो गई। 2.19 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 94,668 मरीजों की हालत गंभीर है, जबकि 2.18 करोड़ मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।


इतने लाख लोग कोरोना की चपेट में इन राज्यों मे

यहां मंगलवार को 27,918 नए मरीज मिले। 23,820 ठीक हुए, जबकि 139 की मौत हुई। बीते दो दिन से नए केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले रविवार को 40,414 और सोमवार को 31,643 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में अब तक 27.73 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। यहां मंगलवार को 2,220 नए कोरोना मरीज मिले। 1,988 मरीज ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.05 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

राजस्थान में यहां 24 घंटे में 665 संक्रमितों की पहचान हुई। 304 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3.32 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.21 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,813 ने जान गंवाई है। फिलहाल 8155 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मंगलवार को 992 नए केस आए। 1,591 मरीज ठीक हुए और 4 संक्रमितों की मौत हुई। पिछले एक हफ्ते से यहां 1,000 से ज्यादा केस आ रहे थे। यहां अब तक 6.60 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.42 लाख ठीक हुए हैं और 11,016 ने जान गंवाई है। अभी 7,429 का इलाज चल रहा है।कोरोना का कहर: वायरस से इतने लोगों की मौत, 1 दिन में 53480 नए मरीज





2.36 लाख लोग इस महामारी की चपेट में


पंजाब में मंगलवार को 2,188 नए मरीज मिले। 2,536 ठीक हुए, जबकि 64 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.36 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.06 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,813 की मौत हुई है। फिलहाल 23,731 लोगों का इलाज चल रहा है।


भारत में 807 यूके वैरिएंट, 47 दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट और 1 ब्राजीलियन वैरिएंट के केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देशभर में अब तक 10 जिलों में नए वैरिएंट के एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं। वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो देश में यह आंकड़ा 5.65% है। वहीं, महाराष्ट्र का औसत 23%, पंजाब का 8.82%, छत्तीसगढ़ का 8%, मध्य प्रदेश का 7.82%, तमिलनाडु का 2.50%, कर्नाटक का 2.45%, गुजरात का 2.2% और दिल्ली का वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.04% है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story