×

Corona virus in India: डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत, तेज़ी से बढ़ रहे संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े

Corona virus in India: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे है दूसरी लहर आने के बाद एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर की आशंका जताई थी वहीं अगस्त की शुरुआत से ही कोरोना के आंकड़ों में तेज़ी देखि गई है.

Network
Newstrack NetworkPublished By Yogi Yogesh Mishra
Published on: 13 Aug 2021 9:19 AM GMT (Updated on: 13 Aug 2021 9:24 AM GMT)
corona virus cases increasinf frequently in india
X

कोरोना वायरस की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Corona virus in India: देश में एक बार फिर से कोरोनावायरस के मामले बढ़ने लगे हैं ताजा आंकड़ों की अगर बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में 40120 नए कोविड-19 केस आए हैं। वहीं 585 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं अगर बात की जाए तो सबसे ज्यादा केस केरला में पाए गए हैं ताजा आंकड़ों की अगर बात की जाए तो केरला में 21445 कोरोना संक्रमण के केस पाए गए हैं। कोरोनावायरस के तीसरी लहर की चेतावनी पहले ही एक्सपर्ट्स के द्वारा दी जा चुकी है। जानकारी के अनुसार कोरोनावायरस की तीसरी लहर सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करेगी।

corona virus: लैब में रिसर्च करते वैज्ञानिक (photo social media)

Sars-CoV-2 के डेल्टा (Delta) वेरिएंट से हुई पहली मौत

नोवल कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट से देश में पहली मौत महाराष्ट्र के मुंबई में हुई है। बताते चलें बृहन्मुंबई मुंसिपल कॉरपोरेशन (BMC) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई में आज 63 साल की महिला की डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत हुई। बताते चले मृत महिला को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी थी और महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं पाई गई। महिला की मौत का कारण फेफड़ों में इन्फेक्शन बताया जा रहा है वहीं महिला कोरोनावायरस से ग्रसित होने से पहले ही काफी बीमार भी थी। अब तक महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से तीन मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।

क्या तीसरी लहर का कारण डेल्टा प्लस वैरिएंट बनेगा (photo social media)

देश के कई राज्यों में बढ़ रहे तेज़ी से आंकड़े

देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े लगातार तेजी से बढ़ने लगे हैं। केरला, कर्नाटका, मिज़ोरम में तेज़ी से आंकड़े बढ़ रहे हैं। केरला में गुरुवार को 21445 संक्रमण के मामले पाए गए। वहीं कर्नाटक की अगर बात की जाए तो गुरुवार को 1857 नए मामले पाए गए थे। मिजोरम में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 575 मामले पाए गए जिनमे 112 बच्चे शामिल है। एक्सपर्ट्स के अनुसार देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के जल्द आने का अंदेशा लगाया गया था। वहीं जिस तरह से आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसा लग रहा है कि जल्द ही देश में तीसरी लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। कोरोनावायरस के वैरिएंट की अगर बात की जाए तो डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। वहीं यह वैरिएंट सबसे घातक बताया जा रहा है।






Yogi Yogesh Mishra

Yogi Yogesh Mishra

Next Story