×

भारत के प्रसिद्ध लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत के जाने-माने इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का सोमवार सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। बाबा पुरंदरे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 15 Nov 2021 4:25 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2021 4:27 AM GMT)
भारत के प्रसिद्ध लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
X

भारत के प्रसिद्ध लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का निधन। (Social  Media)

भारत के जाने-माने इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे (Author Babasaheb Purandare) का सोमवार सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल (Deenanath Mangeshkar Memorial Hospital) में निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। अस्पताल प्रशासन (hospital administration) के मुताबिक, पुरंदरे (Author Babasaheb Purandare) को बीते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। बाबासाहेब पुरंदरे (Author Babasaheb Purandare) 99 वर्ष के थे और सौवें साल में प्रवेश कर चुके थे। अस्पताल ने बताया कि पुरंदरे ने सोमवार को सुबह पांच बजे आखिरी सांस ली।

बताया गया था कि बाबा पुरंदरे (Author Babasaheb Purandare) अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके निधन की खबरों के बाद देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है।

कौन थे बाबा पुरंदरे?

बाबासाहेब पुरंदरे (Author Babasaheb Purandare) देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक रहने के साथ थिएटर कलाकार (theater artist) भी रह चुके थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। बाबा पुरंदरे (Author Babasaheb Purandare) ने शिवाजी के जीवन ( Biography of Chhatrapati Shivaji Maharaj) से लेकर उनके प्रशासन और उनके काल के किलों पर भी कई किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक- जानता राजा का भी निर्देशन किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

बाबा पुरंदरे के निधन (Author Babasaheb Purandare) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "बाबासाहेब (Author Babasaheb Purandare) का काम प्रेरणा देने वाला था। मैं जब पुणे दौरे पर गया था तो उनका नाटक जनता राजा देखा, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) पर आधारित था। बाबासाहेब (Author Babasaheb Purandare) जब अहमदाबाद आते थे, तो भी मैं उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाता था।"

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा एलान किया है कि इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story