×

India Morocco Meeting: भारत-मोरक्को के बीच हुए अहम फैसलों पर हुई बैठक, जानिए अब मोरक्को के साथ व्यापार भारत के लिए कितना होगा फायदेमंद

भारत-मोरक्को के बीच हुए अहम फैसलों पर बैठक हुई। इस बैठक में भारत प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजदूत मोहम्मद मालकी कर रहे हैं। मालकी ने बताया कि हमारा उद्देश्य 2025 तक एक साथ बढ़ना और भारत को हमारे 10 भागीदारों में से एक बनाना है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 26 Nov 2021 3:21 PM GMT
Meeting on important decisions taken between India and Morocco.
X

भारत-मोरक्को के बीच हुए अहम फैसलों पर बैठक। 

India Morocco Meeting: भारत-मोरक्को (Indo-Morocco Meeting) के बीच हुए अहम फैसलों पर बैठक हुई। इस बैठक में भारत प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजदूत मोहम्मद मालकी (Ambassador Mohammad Malki) कर रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु में सरकारी अधिकारियों उद्योगपतियों और पेशेवर के साथ कई बैठकें भी की हैं। मालकि ने बेंगलुरु में कुछ मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने किंग मोहम्मद वी आई (King Mohammed V I) के नेतृत्व में मोरक्को ने खुद को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते आटोमोटिव कलेक्टर के साथ एक प्रमुख क्षेत्र औद्योगिक और निर्यात मंच के रूप में स्थापित किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोरक्को को एक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए ब्रांड मोरक्को नाउ बनाया है, जो नई ऊर्जा को प्रोत्साहित करता है। देश के करीब 54 मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से एक अरब से भी अधिक उपभोक्ताओं के बाजार में विशेषाधिकार प्राप्त पहुंच के साथ एक विशेष मूल प्रस्ताव प्रदान करता है।

आपको बता दें मोरक्को को यूरोप और अफ्रीका का प्रवेश द्वार (Gateway to Europe and Africa) माना जाता है। मालकी ने आगे कहा कि देश ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए हमेशा प्रगतिशील नीतियां ही पेश की हैं। मोरक्को नाउ पहल से भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार (bilateral trade) को तरक्की मिलने की भी उम्मीद है। मोरक्को को भारत के निर्यात में ऑटोमेटिक फार्मास्यूटिकल पेट्रोलियम रासायनिक उत्पाद (Automatic Pharmaceutical Petroleum Chemical Products) और वस्त्र भी शामिल है मोरक्को भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए काफी इच्छुक है। देश के मुंबई और कोलकाता में इसके वाणिज्य दूतावास है तथा बेंगलुरु में एक और वाणिज्य दूतावास कार्यालय खोलने पर यह काम कर रहा है।

मालकी ने बताया कि हमारा उद्देश्य 2025 तक एक साथ बढ़ना और भारत को हमारे 10 भागीदारों में से एक बनाना है हमने अपने वीजा सेवाओं को आउट सोर्स भी किया है, जिससे निवेशक शहरों में जहां पर भी होंगे, वहां से ही आवेदन कर सकते हैं। यह वीजा 1 साल की अवधि के लिए वैध होंगे और 3 से 5 दिनों के अंदर संसाधित भी किए जाएंगे। आईटीबीपी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सीएन अश्वत नारायण (Science and Technology Minister CN Ashwath Narayan) ने कहा कि कर्नाटक द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए इच्छुक दिख रहा है। यदि कर्नाटक और मोरक्को के बीच सीधी उड़ान होती है तो यह कनेक्टिविटी व्यापार संबंधों और लेनदेन को भी बढ़ा सकती है।

आपको बता दें मोरक्को (Morocco) में पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और कर्नाटक उभरती प्रौद्योगिकियों में आगे रहा है, यदि लोग मोरक्को में निवेश करते है तो मोरक्को को राज्य की कंपनियों को कर छूट प्रदान करने पर विचार करना चाहिए। जानकारी के मुताबिक मोरक्कन इन्वेस्टमेंट एंड एक्सपोर्ट डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा समर्थित प्रतिनिधिमंडल मुंबई और नई दिल्ली में भी उच्च स्तरीय व्यवसायिक बैठक और रोड शो आयोजित करेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story