×

दुश्मन सावधान: आने वाले हैं तीन और लड़ाकू विमान, फ्रांस पहुंची टीम

आपको बता दें कि आगामी चार दिनों में भारत की धरती पर तीन और लड़ाकू विमान लैंड करने वाले है।

Chitra Singh
Published on: 25 March 2021 10:27 AM GMT
दुश्मन सावधान: आने वाले हैं तीन और लड़ाकू विमान, फ्रांस पहुंची टीम
X

दुश्मन हो जाओ सावधान: आने वाले हैं तीन और लड़ाकू विमान, फ्रांस पहुंची टीम (photo- social media)

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना में जल्द ही तीन और लड़ाकू विमान शामिल होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, आगामी चार दिनों में अंबाला के धरती पर तीन और लड़ाकू विमान पहुंचेंगे। बता दें कि लड़ाकू विमान को भारत लाने के लिए वायुसेना सेना की एक टीम फ्रांस पहुंच चुकी है।

कब आएगा ये लड़ाकू विमान

आपको बता दें कि आगामी चार दिनों में भारत की धरती पर तीन और लड़ाकू विमान लैंड करने वाले है। ये लड़ाकू विमान 30 मार्च या 31 मार्च को भारत पहुंच जाएगी। वहीं दोनों देशों के राजनयिकों के अनुसार, भारतीय वायुसेना की एक टीम फ्रांस पहुंच गई है। बताया जा रहा है अप्रैल में नौ और लड़ाकू विमान भारत में लैंड होगा।

भारत का गेम चेंजर

साल 2016 में भारत ने फ्रांस से 36 राफेल खरीदने की डील की थी। यह डील 59,000 करोड़ रुपये की थी। फ्रांस ने पहला राफेल का जत्था 28 जुलाई को भारत पहुंचा था। भारत आने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस भारत का गेम चेंजर का नाम दिया था। साथ ही दावा किया था, "राफेल के साथ वायुसेना ने तकनीकी स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है। राफेल नवीनतम हथियारों और सुपीरियर सेंसर से लैस लड़ाकू विमान है।"


लद्दाख की सीमा पर तैनात हुए लड़ाकू विमान

बताते चलें कि जुलाई, 2020 से लेकर जनवरी, 2021 तक 11 राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो चुके है, जिसे लद्दाख की सीमा पर तैनात किया गया है। लद्दाख की सीमा पर राफेल को तैनात देख चीन के छक्के छूट गए है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story