×

Gujarat: तटरक्षक बल को बड़ी कामयाबी, गुजरात से 10 पाकिस्तानी गिरफ्तार, नाव को भी किया जब्त, जांच जारी

Gujarat: तटरक्षक बल ने 8 जनवरी की रात गुजरात के तट पर अरब सागर से पाकिस्तान के 10 नागरिकों को धर दबोचा है। ये सभी पाकिस्तानी नाव 'यासीन' में सवार थे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 9 Jan 2022 7:02 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2022 7:03 AM GMT)
Gujarat: तटरक्षक बल को बड़ी कामयाबी, गुजरात से 10 पाकिस्तान गिरफ्तार, नाव को भी किया जब्त, जांच जारी
X

(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Coast Guard Arrested 10 Pakistani: भारत में एक बार फिर से पाकिस्तान की नापाक हरकत देखने को मिली है, लेकिन पड़ोसी मुल्क ने इस बार सीमा पर नहीं बल्कि समुद्र के रास्‍ते भारत की मुश्किलें बढ़ाने की कोशिश में लगा था। लेकिन भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने पाकिस्तानियों की चाल को नाकामयाब कर दिया है। दरअसल, तटरक्षक बल ने 8 जनवरी की रात गुजरात के तट पर अरब सागर से पाकिस्तान के 10 नागरिकों को धर दबोचा है। ये सभी पाकिस्तानी नाव 'यासीन' में सवार थे।

बताया जा रहा है कि एक ऑपरेशन के तहत शनिवार की रात तटरक्षक बल ने इन पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। फिलहाल नाव को भी बरामद नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि यह दो दिनों में दूसरा मौका है जब पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर जिले में शुक्रवार को बीएसफ ने सीमा पर पाकिस्तान का नाव पकड़ा था। पेट्रोलिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह नाव पकड़ी गई थी।

इससे पहले भी पकड़ा गया पाकिस्तान नाव

बता दें कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। अभी गुजरात के तट पर ही बीते साल दिसंबर में भारतीय तटरक्षक और गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने एक संयुक्त अभियान में भारतीय जल क्षेत्र में मौजूद 6 चालक दल के साथ पाकिस्तानी नाव 'अल हुसैनी' को पकड़ा था। भारतीय तटरक्षक और गुजरात एटीएस ने गश्त के दौरान जो पाकिस्तानी नाव 'अल हुसैनी' को पकड़ा था, उसमें सवार सभी 6 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही उनके पास से करीब 77 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 400 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा सितंबर में भी एक नाव को पकड़ा गया था। इस पर पाकिस्तान के 12 क्रू मेंबर सवार थे। बताया जाता है कि ऐसे नाव के इस्तेमाल से ड्रग्स की खेप पहुंचाई जाती है। पाकिस्तान के नागरिक समुद्र के रास्‍ते भारत समेत अन्‍य देशों में ठंड में घने कोहरे का फायदा उठाते हुए ड्रग्स की सप्लाई करने का काम करते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story