×

Instagram ने भगवान शिव का किया अपमान, भोले नाथ के हाथ में दिखाया वाइन, FIR दर्ज

Instagram: दिल्ली में भाजपा नेता मनीष सिंह ने इंस्टाग्राम के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 9 Jun 2021 11:11 AM IST
complaint filed against instagram
X

इंस्टाग्राम-भगवान शिव (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Instagram: दिल्ली में इंस्टाग्राम के खिलाफ भाजपा नेता ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम ने स्टिकर (Stickers) में भगवान शिव का अपमान किया है। भाजपा नेता शिकायत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर एक के बाद एक विवाद खड़े हो रहे है। देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा नेता मनीष सिंह (Manish Singh) ने इंस्टाग्राम के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। मनीष सिंह का कहना है कि इंस्टाग्राम पर महादेव की तस्वीरों को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर शिव की-वर्ड डालने पर स्टिकर में महादेव की तस्वीर को किस रूप में दिखा रहा है, भगवान शिव के एक हाथ में वाइन की ग्लास और दूसरे हाथ में मोबाइल दिखाया जा रहा है। भाजपा नेता की शिकायत के बाद संसद मार्ग थाने की पुलिस ने जांच प्रकिया शुरू कर दी है।

मनीष सिंह ने शेयर की तस्वीरें

आपको बता दें कि भाजपा नेता मनीष सिंह (BJP Leader Manish Singh)ने ट्विटर (Twitter) पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, "ये इंस्टाग्राम का साहस देखिए। महादेव की तस्वीर को किस रूप में दिखा रहा है, एक हाथ मे शराब और दूसरे हाथ में मोबाईल। इंस्टाग्राम को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस को इस मामले की शिकायत की है और आवश्यकता पड़ने पर इंस्टाग्राम के कार्यालय पर भी धावा बोला जाएगा।"

भाजपा नेता को मिला साध्वी प्राची का साथ

इस मामले में भाजपा नेता मनीष सिंह का समर्थन हिंदू राजनीतिक कार्यकर्ता और समाज सेविका साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने भी किया है। इसके अलावा भाजपा नेता समेत लोग मनीष सिंह का समर्थन किया है।











Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story