×

Mission 2022: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया PSLV-C52 सैटेलाइट, EOS-04 अंतरिक्ष में भेजा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने इस वर्ष के अपने पहले मिशन (Mission) के तहत सोमवार 14 फरवरी 2022 को सैटेलाइट लॉन्च (Satellite Launch) की। यह प्रक्षेपण सोमवार की सुबह 5:59 बजे किया गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 14 Feb 2022 1:11 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2022 1:21 AM GMT)
Isro successfully launches
X

Isro successfully launches

Mission 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) यानी ISRO ने इस वर्ष के अपने पहले मिशन (Mission) के तहत सोमवार 14 फरवरी 2022 को सैटेलाइट लॉन्च (Satellite Launch) की। यह प्रक्षेपण सोमवार की सुबह 5:59 बजे किया गया। मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C52) का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Center) से किया गया।

बता दें, कि इसके जरिए धरती का पर्यवेक्षण उपग्रह (EOS)- 04 अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसरो ने पहले ही जानकारी दी थी, कि वह सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल इसरो ऑफिशियल' पर पीएसएलवी-सी52 के प्रक्षेपण का सीधा प्रसारण (Live telecast) करेगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग (live streaming) सोमवार सुबह 5.30 बजे से शुरू होगी।

खबरों के मुताबिक, इसरो ने सोमवार सुबह PSLV-C52 मिशन के तहत 3 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। इसमें से एक EOS-04 रडार इमेजिंग है। इसे कृषि, वानिकी तथा वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान और बाढ़ मौसम की स्थितियों के संबंध में हाई रेजोल्यूशन फोटो भेजने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, इस सैटेलाइट (satellite) की लॉन्चिंग से इसरो की योजनाओं को आने वाले समय में रफ्तार मिलेगी। साथ ही, अंतरिक्ष एजेंसी का लक्ष्य चंद्रयान -3 और गगनयान सहित 19 सैटेलाइट लॉन्च करना है।

इसरो के अनुसार, पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट EOS-04 के साथ दो छोटे सैटेलाइट भी PSLV-C52 रॉकेट से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया है। यह सैटेलाइट अपनी कक्षा में स्थापित हो चुके हैं। इसरो इस साल के शुरुआती तीन महीनों के भीतर पांच लॉन्चिंग की तैयारी में जुटा है। जिसके तहत पहली EOS-4 होगी। इसके बाद PSLV-C53 पर OCEANSAT-3 और INS-2B मार्च में लॉन्च किया जाना है। फिर अप्रैल में SSLV-D1 माइक्रोसैट की लॉन्चिंग की जाएगी। हालांकि, किसी भी लॉन्चिंग की तय तारीख आखिरी वक्त तक बदली जा सकती है। क्योंकि, किसी भी लॉन्च से पहले कई तरह के मानकों पर नजर रखी जाती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story