×

कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, देखें खूबसूरत वीडियो

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाले चिनाब पुल का आर्क पूरा हो गया है।'

Chitra Singh
Published on: 6 April 2021 9:03 AM GMT (Updated on: 6 April 2021 9:10 AM GMT)
कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, देखें खूबसूरत वीडियो
X

कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, देखें खूबसूरत वीडियो (photo- social media)

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने जम्मू कश्मीर को नायाब तोहफा दिया है। इस नायाब तोहफे से जम्मू-कश्मीर का नाम न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया मे नाम होगा। देश का मुकुट कहने जाने वाले जम्मू-कश्मीर में चिनाब दरिया पर दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। ये ब्रिज कश्मीर को सीधे कन्याकुमारी से जोड़ेगी।

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी। पीयूष गोयल ने बताया, " पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे द्वारा, जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर, विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का आर्क निर्माण आज वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पूर्ण हुआ। इंजीनियरिंग कौशल का बेहतरीन उदाहरण यह ब्रिज प्रत्येक देशवासी को गर्व का अनुभव कराता है।"

पीयूष गोयल ने बताया ब्रिज की खासियत

रेल मंत्री ने रेलवे ब्रिज की खासियत के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "रेलवे अपने साथ लाती है सामाजिक और आर्थिक विकास, और इसके साथ ही बढ़ती है सुविधायें, और जीवन स्तर। चिनाब नदी पर बनाये जा रहे आर्क ब्रिज के साथ ही, रोड नेटवर्क का निर्माण यहां के निवासियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। फ्लैग ऑफ इंडिया के लिए गर्व का एक क्षण है, कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाले चिनाब पुल का आर्क पूरा हो गया है। 467m के आर्च स्पैन के साथ, यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। भारत को जोड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण ने रेलवे परिवार को नई ऊंचाइयों को मापने के लिए प्रेरित किया है।"

देश की बदली हुई कार्य संस्कृति का भी उदाहरण- पीएम

इस बड़ी सफलता को पूरा होते देख पीएम ने कहा, "देश के जन-जन का सामर्थ्य और विश्वास आज दुनिया के सामने एक मिसाल पेश कर रहा है। यह निर्माण कार्य न केवल अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करता है, बल्कि संकल्प से सिद्धि की देश की बदली हुई कार्य संस्कृति का भी उदाहरण है।"

Railway Bridge (photo- social media)

ब्रिज की खास बात

अगर बात करें इस रेलवे ब्रिज की तो, ये रेलवे ब्रिज ऊधमपुर-बारामुला रेल लिंक योजना के तहत तैयार की गई थी। 27949 करोड़ के लागत से बना यह रेल लैन हिमालय की ऊंची पड़ाहियों और गहरी घाटियों के बीच से गुजरेगा। इस लिंक को पूरा करने के लिए 927 पुलों, 38 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का सबसे महत्वपूर्ण भाग 359 मीटर ऊंचा चिनाब ब्रिज है, जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज हैं। इस ब्रिज की कुल लंबाई 1315 मीटर है और ब्रिज में मुख्य 17 स्पैन है। वहीं 467 मीटर की मुख्य आर्क स्पैन हैं। मुख्य आर्क का कुल वजन 10,619 मिट्रिक टन हैं। यह ब्रिज कुल 266 किमी/घंटा की रफ्तार की हवा का सामना करने में सक्षम है। यह ब्रिज भूकंपरहित है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story