×

Jantar Mantar Hate Speech Case: हिरासत में लिए गए अश्विन उपाध्याय समेत 6 लोग, दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

जंतर-मंतर पर एक आयोजन के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए वकील अश्विनी उपाध्याय समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 10 Aug 2021 4:48 AM GMT
Taking a big action on Tuesday, Delhi Police has taken 5 people, including lawyer Ashwini Upadhyay
X

अश्विन उपाध्याय जंतर-मंतर पर आयोजन के दौरान: फोटो- सोशल मीडिया

Jantar Mantar Hate Speech Case: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप लगे हैं कि जंतर-मंतर पर 8 अगस्त को किये गए इस आयोजन के दौरान कार्यक्रम में विवादित नारेबाजी की गई और भड़काऊ भाषण दिए गए। यह मामला अब बड़ा और गंभीर हो गया है। इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए वकील अश्विनी उपाध्याय समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि मंगलवार को नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस ने अश्विनी उपाध्याय, प्रीत, क्रांति समेत कुल 6 लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की ओर से दीपक सिंह नाम के शख्स से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस को अभी पिंकी चौधरी की तलाश है, जो नारे लगा रहा था। अश्विनी उपाध्याय के अलावा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार किया जा सकता है।

पुलिस स्टेशन गए थे अश्विनी उपाध्याय

बीती रात कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में पूछताछ से पहले अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि हम पुलिस को बताने आए हैं कि कार्यक्रम का आयोजक सेव इंडिया फाउंडेशन था, वह उसे नहीं जानते हैं। बहुत से लोग वहां गए थे, इसलिए वह भी गए थे। कार्यक्रम एक घंटे तक चला था, जब पुलिस ने रोका तो हम वहां से चले गए थे।

सत्यता की जांच होनी चाहिए- अश्विनी उपाध्याय

सत्यता की जांच होनी चाहिए- अश्विनी उपाध्याय

अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि वीडियो (Video) की सत्यता की जांच होनी चाहिए, अगर सही है तो उसपर एक्शन होना चाहिए। अगर वीडियो फेक है, तो ऐसे में एक्शन लिया जाना चाहिए। हमारा दोष सिर्फ इतना है कि हम भारत छोड़ो दिवस मनाने के लिए गए थे, अंग्रेज़ी कानून पर आपत्ति जताने गए थे।

पूछताछ की जाएगी तो हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे- अश्विनी उपाध्याय

अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने वीडियो कई बार देखा, लेकिन लोगों का पता नहीं लगा है। पुलिस को इसकी जांच कर इसपर एक्शन लेना चाहिए। हमें पूरा भरोसा है कि अभी गिरफ्तारी नहीं होगी, पूछताछ की जाएगी तो हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे। अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन वह पुलिस के कहने पर पहुंचे हैं।

वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा- इस देश में निर्दोष लोगों को अगर कोर्ट जाना पड़ता है

वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि इस देश में निर्दोष लोगों को अगर कोर्ट जाना पड़े और थाने से न्याय न मिले तो बड़ी विडंबना है। वो नारे इसलिए लग रहे हैं क्योंकि कानून घटिया है। अगर कानून कठोर होता और पिछले 20 साल में 4 लोगों को जेल भेजा गया होता तो शायद ऐसे नारे नहीं लगते।

अश्विनी उपाध्याय ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति कहता है कि 20 मिनट में हिंदुस्तान से हिंदुओं को ख़त्म कर देंगे, वो आज जेल में नहीं बल्कि विधानसभा में बैठा है। इसलिए लोग मोटिवेट हो रहे हैं कि ऐसी बात करने पर प्रसिद्धि मिल जाएगी और विधायक बन जाएंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story