×

JNU New Vice Chancellor: शांतिश्री धूलिपुडी पंडित होंगी JNU की पहली महिला कुलपति, राष्ट्रपति ने नियुक्ति की दी मंजूरी

JNU New Vice Chancellor: शांतिश्री धूलिपुडी पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस को मंजूरी दे दी है।

Deepak Kumar
Written By Deepak KumarPublished By Network
Published on: 7 Feb 2022 11:29 AM GMT
Jawaharlal Nehru University
X

शांतिश्री धूलिपुडी पंडित होंगी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति। (Social Media) 

JNU New Vice Chancellor: शांतिश्री धूलिपुडी पंडित (Shantisree Dhulipudi Pandit) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) की पहली महिला कुलपति (JNU First Woman Vice Chancellor) नियुक्त की गई हैं। वह वर्तमान में महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की कुलपति हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जेएनयू के कुलपति के रूप में शांतिश्री पंडित की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति अवधि पांच साल की होगी।

JNU की पूर्व छात्रा रही हैं शांतिश्री पंडित

बता दें शांतिश्री पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं। शांतिश्री धूलिपुडी पंडित ने इतिहास और सामाजिक मनोविज्ञान में बीए और प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास से राजनीति विज्ञान में एमए किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉन्गबीच, यूएसए से सामाजिक कार्य में डिप्लोमा किया है। वही, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमफिल और भारतीय संसद एवं विदेश नीति पर पीएचडी पूरी की है।

शांतिश्री धूलिपुडी पंडित का करियर

अगर बात करें शांतिश्री के करियर की तो उन्होंने अपने शिक्षण करियर की शुरुआत साल 1988 में गोवा विश्वविद्यालय (Goa University) से की थी। वर्तमान में वह महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की कुलपति हैं। उन्होंने अपने करियर में 29 पीएचडी का मार्गदर्शन किया है।

आपको बता दें कि जेएनयू के कार्यवाहक कुलपति प्राेफेसर एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय का पिछले साल अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद वह कार्यवाहक वीसी का प्रभार संभाल रहे थे। एम जगदीश कुमार को पिछले सप्ताह यूजीसी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। एम जगदीश कुमार ने प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित के नई वीसी चुने जाने पर खुशी जताई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story