×

इस वजह से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से मांगे 10 IPS अधिकारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से राज्य में 10 आईपीएस देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के 24 में से 19 जिले ऐसे है जो नक्लवाद से प्रभावित है

Priya Panwar
Newstrack Priya Panwar
Published on: 6 July 2021 6:08 AM GMT
इस वजह से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से मांगे 10 IPS अधिकारी
X

झाखंड के सीएम की फाइल फोटो, सोजन्य  : सोशल मीडिया 

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से राज्य में 10 आईपीएस देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के 24 में से 19 जिले ऐसे है जो नक्लवाद से प्रभावित है और राज्य में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की कमी है, ऐसे में 2020 में जो सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 10 ऑफिसर्स का आवंटन किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि राज्य में भारतीय पुलिस अधिकारियों की कमी है, ऐसे में 2020 में जो सिविल सेवा परीक्षा 2020 के माध्यम से चयनित हुए भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों को प्रदेश के लिए आवंटित किया जाए। इसके अलावा राज्‍य के प्रवक्ता ने ये भी बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय से इस संबन्ध में अनुरोध करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपना अनुमोदन दिया है।

इस समय इतने अधिकारी है तैनात

बता दें कि झारखंड IPS अधिकारी के स्वीकृत संवर्ग बल 149 के विरुद्ध मात्र 113 अधिकारी ही उपलब्ध हैं, जिनमें से 93 पदाधिकारी सीधी भर्ती और 20 प्रोन्नति से नियुक्त हुए है। एक तो अधिकारियों की कमी दूसरा नकस्लवाद से प्रभावित इलाके। ऐसे में राज्य सरकार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story