×

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में जल्द तापमान में दिखेगी बड़ी गिरावट, दक्षिण के राज्यों में कुछ जगहों पर आज बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश के दक्षिणी राज्यों जिनमें तटीय आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल, केरल और माहे में आने वाले समय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

aman
Written By aman
Published on: 10 Dec 2021 2:14 AM GMT
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में जल्द तापमान में दिखेगी बड़ी गिरावट, दक्षिण के राज्यों में कुछ जगहों पर आज बारिश
X

Aaj Ka Mausam 10 December 2021 : देश में उत्तर-पश्चिम (North West) और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में आज 10 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार, देश के दक्षिणी राज्यों जिनमें तटीय आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल, केरल और माहे में आने वाले समय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अगले दो दिनों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है, कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी भागों में पर्वतीय भागों और राजस्थान के ऊपर बादल हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक एक सर्कुलेशन और डिस्टरबेंस बना हुआ है। जबकि, देश के उत्तरी भाग में उत्तर दिशा से और दक्षिणी भाग में पूर्व दिशा से हवाएं चल रही हैं। लेकिन बीच के भागों में हवा की स्पष्टता नहीं है इसलिए यहां मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिलेगा।

Aaj kaisa rahega mausam- मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में बताया, कि देश के दक्षिणी हिस्से में नॉर्थ-ईस्ट मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। इन क्षेत्रों में ला लीना का प्रभाव है, बावजूद इसका काफी सक्रिय प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मौसम पूर्वानुमान में आज 10 दिसंबर को समूचे तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के आसमान में आज बादलों का राज रहेगा। जिस वजह से हल्की वर्षा की आशंका जताई जा रही है। चेन्नई, पुडुचेरी, मदुरई, वेल्लोर, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर और कन्याकुमारी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। वहीं, केरल, में भी कुछ-कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत के मध्य भागों में वर्षा की संभावना देखी जा रही है।

10-12-2021 Mausam- मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु, मैसूरु और हसन के अलावा आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों रायलसीमा आदि में आज बारिश की संभावना है। उत्तरी तटवर्ती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी मौसम की सक्रियता रहेगी। दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल रही है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश का अधिकतर इलाका शुष्क रहेगा। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात आज पूरी तरह शुष्क रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वोत्तर में अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश में पूरब लेकर पश्चिम तक और राजस्थान में पूरा का पूरा हिस्सा शुष्क रहेगा। यूपी में मेरठ से लेकर प्रयागराज तक और गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़ आदि इलाकों में अच्छी ठंड देखने को मिल रही है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी इसी तरह की स्थितियां रहेंगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story