×

Kapil Moreshwar Patil: आगरी समाज के कपिल पाटिल BJP को दिलाएंगे बड़ी जीत, मोदी मंत्रिमंडल में हुए शामिल, ये है राजनीतिक सफर

Kapil Moreshwar Patil Biography: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए कपिल पाटिल के जरिए बीजेपी ओबीसी वोटरों पर निशाना साधने का काम करेगी।

Shreya
Published on: 8 July 2021 2:29 PM GMT
Kapil Moreshwar Patil: आगरी समाज के कपिल पाटिल BJP को दिलाएंगे बड़ी जीत, मोदी मंत्रिमंडल में हुए शामिल, ये है राजनीतिक सफर
X

कपिल पाटिल (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kapil Moreshwar Patil Biography: बुधवार को हुए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार (Modi Cabinet Expansion) कार्यक्रम में कपिल मोरेश्वर पाटिल (Kapil Moreshwar Patil) ने मंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) के भिवंडी (Bhiwandi) से लोकसभा सांसद कपिल मोरेश्वर पाटिल को पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Panchayati Raj) दिया गया है। सांसद के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल है।

कपिल पाटिल जीवन परिचय (Kapil Moreshwar Patil Jeevan Parichay)

कपिल पाटिल 2014 में एनसीपी से बीजेपी में आए हैं। बता दें कि पाटिल केंद्रीय मंत्री पद हासिल करने वाले ठाणे जिले के पहले सांसद हैं। वह आगरी समाज (ओबीसी) से ताल्लुक रखते हैं। आने वाले दिनों में ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई महानगर पालिकाओं में चुनाव होने वाले हैं और इन तीनों ही जगह आगरी समाज की संख्या बड़ी तादाद में है। ऐसे में इन चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने पाटिल को अपना हथियार बनाया है। बीजेपी शिवसेना को कड़ी टक्कर देने के लिए पाटिल का सहारा लेगी। क्योंकि शिवसेना की ठाणे में मजबूत पकड़ है।

कपिल पाटिल राजनीतिक जीवन (Kapil Patil Political Career)

60 वर्षीय कपिल पाटिल (Kapil Patil) ने भिवंडी तहसील के दिवे अंजूर गांव के सरपंच पद से अपने राजनीतिक सफर (Kapil Patil Political Career) शुरू किया था। मौजूदा समय में वो भिवंडी से सांसद हैं। वह ठाणे जिला परिषद (जिला निगम) के एनसीपी के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की तरफ से उन्हें मुंबई जिला मध्यवर्ती बैंक के अध्यक्ष पद का भी कार्यभार सौंपा गया था। लेकिन साल 2014 में वो शिवसेना का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया।

पीएम मोदी संग कपिल पाटिल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2014 में बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भिवंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा / एनडीए के उम्मीदवार के रूप में लड़ा। 2014 से लेकर 2019 के बीच भिवंडी लोक सभा सांसद भी रहे। पाटिल ने 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। वो 1.55 लाख वोटों से जीते थे। इसके अलावा पाटिल साल 2019 से सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर रक्षा और समिति की स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं। बीते साल 2020 में पाटिल महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष भी चुने गये थे।

शिक्षा और नेटवर्थ

अगर बात करें कपिल पाटिल की शिक्षा (Kapil Patil Education) के बारे में तो उन्होंने वर्ष 1984-85 में मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) से बी.ए. में स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा पाटिल की नेटवर्थ (Kapil Patil Net Worth) 36.38 करोड़ के आसपास है।

बीजेपी में आने के बाद से ही कपिल पाटिल (Kapil Patil) ने पार्टी में अपनी एक अलग जगह बना ली है। ऐसा माना जा रहा है कि पाटिल के जरिए बीजेपी को शिवसेना के गढ़ में अपनी पैठ बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही नवी मुंबई महानगर पालिका के चुनाव (Navi Mumbai Municipal Corporation Election) में ओबीसी मतदाताओं को भी पार्टी अपनी ओर खींच सकेगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story