×

कश्मीर धर्मांतरण मामला : एक की कराई गई शादी, बाकी दो लड़कियों ने कहा- अपनी मर्जी से किया धर्म परिवर्तित

कश्मीर में धर्मांतरण मामले में तीन में से दो लड़कियों ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तित किया है। तीसरी लड़की की शादी सिख गुट ने सिख लड़के से शादी करवा दी।

Network
Newstrack Network
Published on: 30 Jun 2021 8:54 AM GMT
कश्मीर धर्मांतरण मामला : एक की कराई गई शादी, बाकी दो लड़कियों ने कहा- अपनी मर्जी से किया धर्म परिवर्तित
X

नई दिल्ली में हवाई अड्डे पर आगमन पर कश्मीर की 18 वर्षीय सिख महिला, जिसे कथित तौर पर जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया था।  

कश्मीर : सिख लड़की के कथित धर्मांतरण मामले में तीन में से दो लड़कियों के बयान सामने आए हैं, जिन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तित किया है। मंगलवार को श्रीनगर में अकाली नेता परमजीत सिंह सरना के सरपरस्ती वाले सिख गुट ने तीन में से एक पीड़ित लड़की की सिख लड़के से शादी करवा दी। शनिवार को वापस लाई गई लड़की मनमीत कौर की मंगलवार को श्रीनगर के चट्टी पादशाही गुरद्वारे में सुखप्रीत सिंह नाम के लड़के से शादी कर दी गयी थी।

लापता सिख लड़की विरनपाल कौर (जो अब खदीजा के नाम से जानी जाती है) ने वीडियो रिलीज कर कहा है कि उसने तीन महीने पहले अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। श्रीनगर की धनप्रीत कौर ने भी वीडियो जारी कर अपने कथित जबरन धर्म परिवर्तन को ना सिर्फ नाकारा पर साथ-साथ परिवार और सिख संगठनों पर दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।

'शादी लड़की की मर्जी से हुई'

वहीं परमजीत के अनुसार शादी लड़की की मर्जी से हुई है। सरना ने कहा कि लड़की का न तो धर्मांतरण हुआ और न ही मुस्लिम लड़के से शादी हुई थी। शादी के बाद लड़की और लड़के को दिल्ली लाया गया है। मंगलवार को अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पीड़ित लड़की के साथ बंगाल साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। उधर तीन सिख लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और शादी के मामले में राजनीति गरमाई हुई है।

लड़की को दिल्ली भेजने के बाद मामले ने तूल पकड़ा

दिल्ली से आए सिख नेताओं के बाद अब स्थानीय सिख नेता भी खुलकर इस मामले में सामने आ गए हैं। तीन में से 2 लड़कियों के बयान सामने आए हैं। जिन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तित किया है।वहीं तीसरी लड़की की सिख संगठनों ने शादी कराकर दिल्ली भेजने के बाद मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। स्थानीय नेता दिल्ली के नेताओं द्वारा उठाए गए कदम का विरोध कर रहे हैं।

Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story