×

Cabinet Minister : पूर्वाेत्तर क्षेत्र से भाजपा के सबसे भरोसेमंद सांसद हैं किरेन रिजिजू

पहली बार 2004 में पश्चिमी अरुणाचल निर्वाचन क्षेत्र से लोस चुनाव जीते थे। इससे पहले केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Sushil Shukla
Published on: 8 July 2021 11:17 AM GMT
kiren rijuju
X

कानून मंत्री की शपथ ग्रहण करते किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

Cabinet Minister : मोदी मंत्रिमंडल में खेल राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाए गए किरेन रिजिजू (kiren rijiju) अपने जोश और जुनून के लिए जाने जाते हैं। रिजिजू पूर्वाेत्तर क्षेत्र से भाजपा के सबसे भरोसेमंद सांसद हैं। उन्होंने पहली बार 2004 में पश्चिमी अरुणाचल निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीते थे। श्री रिजिजू इससे पहले केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री थे लेकिन उन्हें अब कैबिनेट मंत्री (Union Minister) का दर्जा दिया गया है। श्री रिजिजू अपनी राजनीतिक शातिरता के लिए जाने जाते हैं जिसकी बदौलत भाजपा (BJP) ने उस राज्य में अपनी घुसपैठ बना ली जिसमें उसके गठन के बाद से कांग्रेस का शासन चल रहा था। किरेन रिजिजू को मोदी मंत्रिमंडल में कानून मंत्री (Law Minister) बनाया गया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

जीवन परिचय

किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

किरेन रिजिजू का जन्म अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के नफरा के पास नाखु में श्री रिंचिन खारू और श्रीमती चिरई रिजिजू के परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम श्री रिन्चिन खारु और माता का नाम श्रीमती चिरई रिजिजू है। उन्होंने 2004 में जोरम रीना रिजिजू से शादी की और उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

परिवार के साथ किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

राजनीतिक परिचय

किरेन रिजिजू, अपने स्कूल के दिनों से एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता के रूप में विभिन्न सामाजिक आंदोलनों का नेतृत्व किया है। किरेन रिजिजू दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक हैं और कैंपस लॉ सेंटर, लॉ संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की है। रिजिजू वकील से राजनेता बने। एक फायरब्रांड राजनीतिज्ञ, रिजिजू अपने वक्तृत्व कौशल के लिए बेहद प्रसिद्ध हैं और व्यापक रूप से दुनिया भर में यात्रा कर चुके हैं।

नार्थ ईस्ट इंडिया में भाजपा का बड़ा चेहरा

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में किरेन रिजिजू को भारतीय जनता पार्टी का चेहरा माना जाता है। 29 वर्ष की आयु में उन्होंने 2000 से 2005 तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया। किरेन रिजिजू हाल के दिनों में अरुणाचल प्रदेश और उत्तर पूर्व भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक नेता हैंय उन्हें अक्सर ष्नॉर्थ ईस्ट इंडिया की आवाजष् के रूप में जाना जाता है। वे कभी-कभी सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर लेख लिखते हैं। 2004 के आम चुनाव में, उन्हें 14 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए और भारतीय संसद में अरुणाचल पश्चिम के निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि बने जो भारत में चैथा सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है। वे 14 वीं लोकसभा में सबसे मुखर सांसदों में से एक रहे। रिजिजू ने 2014 में अरुणाचल प्रदेश के अरुणाचल (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार लोकसभा में प्रवेश किया। 2004-09 के दौरान, ट्रेजरी बेंच में उनके साथियों द्वारा उच्च बेंचमार्क बहस, चर्चा और शिष्टाचार पर आधारित समीक्षा किए जाने पर किरेन रिजिजू को एल.के. आडवाणी जैसे दिग्गजों के बीच शीर्ष 5 विपक्षी सांसदों में से एक माना गया। उन्हें कई राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों और पत्रिकाओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद के रूप में भी चुना जा चुका है।

पिता थे अरुणाचल के पहले प्रोटर्म स्पीकर

उनके पिता अरुणाचल के पहले प्रो टर्म स्पीकर थे। जिन्होंने पहली राज्य विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई थी।

पत्नी हैं अरुणाचल विश्वविद्यालय की स्वर्ण पदक विजेता

पत्नी के साथ किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

रीना रिजिजू लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली से स्नातक हैं और अरुणाचल विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक विजेता हैं। वे अरुणाचल प्रदेश के इटानगर स्थित डेरा नटुंग कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में इतिहास पढ़ा रही हैं।

Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story