×

Kisan Sansad: जंतर-मंतर पर कल से चलेगी किसान संसद, हर रोज जाएंगे 200 किसान

Kisan Sansad: जंतर-मंतर पर कल से किसान संसद का आयोजन होगा, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने इजाजत दे दी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 21 July 2021 5:42 PM GMT
Kisan Sansad: जंतर-मंतर पर कल से चलेगी किसान संसद, हर रोज जाएंगे 200 किसान
X

आंदोलन करते किसान (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kisan Sansad: बीते साल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों (New Farm Laws) को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की अलग अलग सीमाओं पर बीते करीब 8 महीने से प्रदर्शन (Kisan Andolan) कर रहे हैं। इस बीच ये आंदोलनकारी किसान अब कल यानी 22 जुलाई से जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर "किसान संसद" (Kisan Parliament) आयोजित करेंगे।

संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर यह किसान संसद आयोजित किया जाएगा। जिसमें सिंघू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान भाग लेंगे। सिंघू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान संगठनों ने फैसला किया है कि 22 जुलाई से सीमा से रोजाना 200 प्रदर्शनकारी किसान जंतर मंतर जाएंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने भी किसानों को हरी झंडी दे दी है।

अनुमति देने से हिचक रही थी पुलिस

बता दें कि जंतर मंतर संसद आयोजित किए जाने के लेकर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच बीते कई दिनों से बातचीत चल रही थी, जिसके बाद आखिरकार पुलिस द्वारा किसानों के प्रदर्शन को हरी झंडी दे दी गई है। गौरतलब है कि पिछली बार किसानों को 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इस दौरान काफी ज्यादा हिंसा देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस इस बार चौकन्नी है।

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में एक किसान नेता ने कहा कि जंतर-मंतर पर किसानों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा और कोई भी प्रदर्शनकारी संसद नहीं जाएगा जहां पर मॉनसून सत्र चल रहा है। हालांकि 26 जनवरी के दिन पैदा हुए हालात को देखते हुए पुलिस इस प्रदर्शन के लिए परमिशन देने से हिचक रही थी, लेकिन संसद से एक दिन पहले यानी बुधवार को किसानों और पुलिस के बीच बात बन गए हैं।

किन-किन बातों पर बनी सहमति

जानकारी के मुताबिक, किसानों की यह संसद हर रोज सुबह 11 बजे से लेकर 5 बजे तक चलेगी। हर संगठन से पांच पांच सदस्य इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा सिंघु बॉर्डर के अलावा किसी अन्य सीमा से किसानों के जंतर मंतर की ओर नहीं जाने पर बात बनी है। जंतर मंतर पर सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही वहां पर सीसीटीवी कैमरों का भी इंतजाम किया जाएगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story