×

दिल्ली में नई आफत: 400 लोगों में एक जैसे लक्षण, तुरंत पहुंचे अस्पताल

राजधानी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हड़कंप मच गया। बीते दिन मंगलवार को उल्टी और पेट दर्द

Vidushi Mishra
Published By Vidushi Mishra
Published on: 14 April 2021 5:46 AM GMT
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है।
X
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल(फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हड़कंप मच गया। बीते दिन मंगलवार को उल्टी और पेट दर्द की परेशानी लेकर करीब 400 मरीज अस्पताल पहुंचे थे। ये सभी मरीज एक ही इलाके यानी दिल्ली के कल्याणपुरी के रहने वाले हैं। इन सब ने कुट्टू का आटा खाया था। जिसके बाद सभी को ये परेशानी हुई। इस बारे में अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि रात करीब 11 बजे इन मरीजों का एक-एक करके आना शुरू हुआ।

पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे 400 लोगों ने कुट्टू के आटा का सेवन किया था। ये सभी एक ही जगह पर रहते हैं। इसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रात को ही लोग अस्पतालों की तरफ भागने लगे और देखते ही देखते अस्पताल मरीजों से भर गया।

दिल्ली में आफत

दूसरी तरफ कोरोना से बढ़ते संक्रमण से दिल्ली की हालात खराब होती जा रही है। संक्रमण इस हद तक फैल गया है कि लोगों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर चल रही है। ऐसे में कोरोना का बढ़ता संक्रमण दिल्ली में हर दिन नए रेकॉर्ड बनाता जा रहा और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। हालत ये है कि दिल्ली देश में इस समय मुंबई को पीछे छोड़ते हुए कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बन गया है। स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

यहां बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 13,468 नए केस सामने आए हैं और 81 लोगों की मौत हुई है। लेकिन इस बीच 7,972 लोग कोरोना से मुक्त भी हुए हैं। दिल्ली में कोरोना के ऐक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 43,510 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से अबतक दिल्ली में 11,436 लोग की जान गई।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story