×

LPG Price Hike: बढ़े एलपीजी सिलेंडरों के दाम, मध्यम वर्गीय परिवार पर पड़ेगा असर, ढीली करनी होगी जेब

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर को खरीदने के लिए अब आपको अपनी जेब और ढीली करनी होगी। मंगलवार से एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में ₹50 का इजाफा कर दिया गया है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 March 2022 2:45 AM GMT (Updated on: 22 March 2022 2:55 AM GMT)
LPG Cylinder Prices Increased
X

गैस सिलेंडर (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर हमारे रोजमर्रा के जीवन में उपयोग आने वाली बेहद ही आवश्यक वस्तु है। जैसे जीवन-यापन के लिए भोजन आवश्यक है, ठीक वैसे ही भोजन बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर आवश्यक है। लेकिन अब इस एलपीजी सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको अपनी जेब और ढीली करनी होगी। मंगलवार से एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में ₹50 का इजाफा कर दिया गया है। अक्टूबर महीने के बाद से बढ़े इन दामों के मद्देनज़र अचानक से मध्यम वर्गीय परिवारों पर प्रभाव पड़ सकता है।

बीते समय में जोरों पर पहुंची महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। लगातर बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद बीते समय दूध के दामों में हुए इजाफे के चलते आम आदमी को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹50 के इजाफे के चलते देश के अधिकतम शहरों में प्रति सिलेंडर की कीमत ₹950 से बढ़कर ₹1000 के करीब पहुंच गई है।

जानें आपके शहर में नई कीमतें-

लखनऊ - ₹987.5 प्रति एलपीजी सिलेंडर

दिल्ली - ₹949.5 प्रति एलपीजी सिलेंडर

कोलकाता - ₹976 प्रति एलपीजी सिलेंडर

पटना - ₹1039.5 प्रति एलपीजी सिलेंडर

तेजी से बढ़ रही रोजमर्रा के वस्तुओं की कीमत का सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। सीमित कमाई में अपना घर चलाने वाले एक मध्यम वर्गीय शख्स के घर खर्च का बजट हिल गया है।

एक ओर जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में। इजाफा दर्ज हुआ है वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव के पूर्व से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर भी लोगों का खौफ बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि अचानक से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी ऊंछाल देखा जाएगा। हालांकि, सरकार की कर से अभीतक इस बात के कोई संकेत नहीं दिए गए हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story