×

बीवी के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं लोग, ताज, कुआं और चांद तक दे देते हैं

Madhya Pradesh News: बुरहानपुरी शहर के एक शराब व्यवसायी ने ताजमहल जैसा फ्लैट बनवाकर बीवी को गिफ्ट कर दिया।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Chitra Singh
Published on: 18 Nov 2021 6:14 AM GMT
Madhya Pradesh
X

(डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Madhya Pradesh News: प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते। खास कर बीवी के प्यार में तो सब कुछ कर देते हैं। कोई ताजमहल बना देता है तो कोई ताजमहल जैसा फ्लैट बनवा देता है। कोई कुआं खोद देता है, तो कोई नदी का घाट बनवा देता है। और तो और, कोई अपनी किडनी तक दे देता है।

बीवी के प्यार में शाहजहांDharmendra Anijaने ताजमहल (Taj Mahal) बनवाया था। मुमताज बेगम और शाहजहां (Shah Jahan Mumtaz Begum) ने मोहब्बत के ढेरों लम्हे बुराहनपुर (Burhanpur) में बिताए थे। इसी बुरहानपुरी कनेक्शन की याद दिला दी है इस शहर के एक शराब व्यवसायी (wine dealer) ने। बीवी की मोहब्बत (biwi ki mohabbat) का सुरूर इतना तगड़ा है कि इस व्यवसायी ने ताजमहल जैसा फ्लैट (taj mahal jaisa ghar) बनवाकर बीवी को गिफ्ट कर दिया। फ्लैट में सात बेडरूम हैं, हफ्ते के सात दिन अलग अलग अंदाज में बिताने के लिए।

मध्य प्रदेश में एक और पति ने पत्नी के लिए नदी का घाट ही बनवा दिया। हुआ यह कि कटनी (Madhya Pradesh katni) में रहने वाले कल्पनाथ की पत्नी हर साल छठ मनाने बिहार चली जाती थीं। ये वियोग कल्पनाथ को बर्दाश्त नहीं होता था सो कल्पनाथ ने पत्नी को दूर जाने से रोकने के लिए कटनी में ही सिमरार नदी (Simrar river) पर घाट बनवा दिया। यह घाट पति-पत्नी के प्रेम के लिए पूरे जिले में प्रसिद्ध है।

पैसा हो तो चाहे जो करिए। ताजमहल क्या चीज है? इसी लाइन पर चलते हुते बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर (anil kapoor wife sunita) के 56 वें जन्मदिन पर गिफ्ट के रूप में मर्सिडीज बेंज जीएलएस दी, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल और सुनीता की शादी साल 1984 में हुई थी।

अनिल कपूर पत्नी सुनीता कपूर (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

पैसा है तो उड़ाने के लिए हर शौक अधूरा है। इसी तर्ज पर चंडीगढ़ के बिजनेसमैन हरीश गोयल (harish goyal chandigarh) ने अपनी पत्नी को वेलेंटाइन वीक की शुरुआत पर कार का वीआईपी नंबर गिफ्ट किया। नम्बर की कीमत मात्र पौने 9 लाख रुपये। दरअसल बीवी साहिबा कामिनी ने कुछ दिन पहले पति महोदय को उनकी बर्थडे पर डेढ़ करोड़ रुपए की पोर्शे कार गिफ्ट की थी। पति बदले में 8.75 लाख रुपए में स्पेशल नंबर खरीद दिया ।

वैसे, प्यार दर्शाने के लिए पैसा जरूरी नहीं होता। सिर्फ प्यार और प्यारी नीयत ही काफी होती है। इसी सूत्र पर चलते हुए एक शख्स ने तो बीवी के लिए चांद पर प्लाट (chand par plot) खरीद लिया। जी हां, राजस्थान के अजमेर में रहने वाले धर्मेंद्र अनिजा (Dharmendra Anija Ajmer) अपनी शादी की सालगिरह पर चांद तोड़कर तो नहीं लाए। लेकिन अपनी पत्नी को खुश करने के लिए चंद्रमा पर तीन एकड़ ज़मीन तोहफे के रूप में ज़रूर दे दी। धर्मेंद्र अनिजा ने लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से ये जमीन खरीदी है। धर्मेंद्र बताते हैं कि यह प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल लग गए। बीवी जी चांद पर भले कभी न जा पाएं लेकिन प्लाट के कागज देख कर ही खुश जरूर हो लेंगी।

धर्मेंद्र अनिजा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

जिनके पास कुछ नहीं, उनके लिए दो हाथ ही काफी होते हैं। ये साबित किया मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक मजदूर ने। इस मजदूर भरत सिंह ने अपनी पत्नी सुशीला के लिए अपने हाथों से एक कुआं खोद दिया। दरअसल सुशीला को पानी लेने काफी दूर जाना पड़ता था। पत्नी की परेशानी देखकर इस गरीब मजदूर ने उसे तोहफा देने की एक अनोखी तरकीब निकाली और अपनी झोपड़ी के पास ही खुद का कुआं खोद दिया और उसे पानी ढोने की समस्या से निजात दिलाई।

इसी तरह गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले विनोद पटेल ने अपनी जान से प्यारी पत्नी रीता पटेल की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दे दी। विनोद ने अपनी शादी की 23वीं सालगिरह पर किडनी दी है। रीता पटेल की किडनी खराब है और पिछले तीन सालों से इलाज चल रहा है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story