×

Maha Shivratri 2022: जानें कितनी शुभ है आज की महाशिवरात्रि, आज ना करें ये काम

Maha Shivratri 2022 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करने और व्रत रखने वाले कि हर मनोकामना पूर्ण होती है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Ragini Sinha
Published on: 1 March 2022 3:43 AM GMT
Maha Shivratri 2022: जानें कितनी शुभ है आज की महाशिवरात्रि, आज ना करें ये काम
X

Maha Shivratri 2022 : आज मंगलवार 1 मार्च 2022 को भगवान भोले शंकर का पावन पर्व महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। भारतीय मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करने और व्रत रखने वाले कि हर मनोकामना पूर्ण होती है।

महाशिवरात्रि पूजन हेतु शुभ अवसर मंगलवार सुबह 3:16 बजे से प्रारंभ होकर बुधवार प्रातः 10:00 बजे तक रहेगा।


निम्न चार पहरों में पूर्ण होगी महा शिवरात्रि की पूजा-

1. पहला पहर - 1 मार्च को शाम 6:21 बजे से रात 9:27 बजे तक।

2. दूसरा पहर - 1 मार्च को रात 9:27 बजे से 2 मार्च 12:33 बजे तक।

3. तीसरा पहर - 2 मार्च रात 12:33 बजे से सुबह 3:39 बजे तक।

4. चौथा पहर - 2 मार्च सुबह 3:39 बजे से सुबह 6:45 बजे तक।

कितनी शुभ है महाशिवरात्रि

वर्ष 2022 में आयोजित होने वाली आज का यह भगवान बोलेनाथ का पावन पर्व महाशिवरात्रि बेहद ही शुभ है। सही तरीके से भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने पर इस बार भक्तों को भारी लाभ प्राप्त हो सकता है। विधिवत रूप से भोलेनाथ की पूजा करने वाले शख्स की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान बोले शंकर अर्थात शिवलिंग को पंचामृत का स्नान कराना ना भूलें और इसी के साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान तथा इत्र आवश्यक रूप से चढ़ाएं। इस उपायों को अपनाने के पश्चात इस बार की महाशिवरात्रि आपके लिए अवश्य लाभ लेकर आएगी।


इन बातों का रखें ध्यान-

महाशिवरात्रि पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को सबसे पहले यह समझने की ज़रूरत है कि पूजन सामग्री में उपयोग होने वाले सभी वस्तुओं और सामग्रियों का उचित तरीके से ही इस्तेमाल करें तथा साथ ही भगवान भोलेनाथ की पूजा हेतु दिए गए चारों पहर के समय का ध्यान रखें। समय के अनुसार ही हर पहर की पूजा करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story