×

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, नितिन गडकरी को सराहा

Maharashtra News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराष्ट्र के धुले जिले में स्थित डोंडायाचा में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 24 Dec 2021 11:06 AM GMT
Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, नितिन गडकरी को सराहा
X

Maharashtra News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) ने आज महाराष्ट्र राज्य के धुले ज़िले स्थित डोंडायाचा (Dondayacha in Dhule District) का दौरा किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास (Foundation stone of development projects) करने के साथ ही लोगों को संबोधित भी किया।

अपने इस संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार (Bharat Sarkar) को लोगों का भरोसा जीतने और सभी वायदों को समय रहते पूरा करने वाली सरकार बताया है। इस दौरान रक्षा मंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। साथ ही आज डोंडायाचा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भी अनावरण (Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj also unveiled) हुआ।

भारत के एक शांतिप्रिय देश- राजनाथ सिंह

भारत के एक शांतिप्रिय देश बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश भारत को अस्थिर और विभाजित करना चाहते हैं और इसके जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने दुश्मन देशों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) का ज़िक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भी जवाबी हमले करने जानते हैं और देश की रक्षा और सीमा सुरक्षा के मद्देनज़र हमने बीते समय में दुश्मनों को एक करारा संदेश दिया है।

कथनी और करनी में फर्क

अपने आगे के संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि-"देश में कई राजनेताओं की कथनी और करनी में फर्क आ गया है, वह जानता से किया वायदा भूल जाते हैं लेकिन हमारी सरकार ने इस मुद्दे को एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर लोगों का भरोसा जीता है और अपने काम के दम पर जनता से किए हरेक वायदे को पूरा किया है और हम आगे भी जनता के हित में काम करते रहेंगे।"

राजनाथ सिंह ने की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ़

इसी दौरान राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र राज्य से ताल्लुख रखने वाले और वर्तमान में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) की तारीफ करते हुए कहा कि-"महाराष्ट्र के सपूत और हमारे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने देश में कई राजमार्गों का निर्माण कार्य बेहद ही बेहतर तरीके से सम्पन्न किया जिसके चलते आज देश में राजमार्गों और परिवहन क्षेत्र में देश अद्वितीय परिचय दे रहा है।"

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story