×

Maha Shivratri 2022: अगर आप भी कर रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत , तो जाने क्या खाना है वर्जित

Maha Shivratri 2022: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंद की चीजें भांग-धतूरा और आक के फूल भी चढ़ाए जाते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 28 Feb 2022 5:23 PM GMT
Mahashivratri 2022
X

महाशिवरात्रि का व्रत (फोटो-सोशल मीडिया)

Maha Shivratri 2022: देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च (मंगलवार) को मनाया जा रहा है।महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सभी भक्त अपने भोले भंडारी को प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस दिन कुछ भक्त भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए कावड़ लेकर आते हैं और गंगा के शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंद की चीजें भांग-धतूरा और आक के फूल भी चढ़ाए जाते हैं। भक्त इस दिन शिव की उपासना करते हुए उपवास भी करते हैं। कुछ लोग इस व्रत में सेंधा नमक खाते हैं तो कुछ सिर्फ फलाहार करते हैं। कुछ पूरे दिन कुछ नहीं खाते और सिर्फ रात को एक वक्त खाना खाते हैं।

व्रत रखने के लिए लोगों के अलग-अलग नियम हैं। हर व्यक्ति अपने मन से अपने आराध्य को खुश करने की कोशिश करता है। मान्यता ये है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

भगवन शिव और माता पारवती की तरह अटूट जोड़ी की कामना करते हुए हर सुहागन स्त्री इस व्रत को करती है। भोले भंडारी की तरह जीवनसाथी पाने की लालसा रखते हुए कुवांरी लड़कियां भी इस व्रत को करती हैं। अगर आप भी कर रहे व्रत तो जाने आपको क्या खाना चाहिए, क्या नहीं :

व्रत में क्या खाये ?

- फलों का सेवन

व्रत में कई चीजे आप नहीं खा सकते हैं। ऐसे में व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं और व्रत में इन्हें खाया भी जा सकता है। शिवरात्रि के व्रत में आप केला, संतरा, सेब, लीची, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।

- ठंडाई का सेवन

व्रत में पेय पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। चाय पीने से बचे लेकिन दूध से बनी ठंडाई पी सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो पेट के लिए भी लाभदायक है। सादा दूध न पीकर उसमें ड्राई फ्रूट्स, केसर, इलायची आदि वाला दूध पी सकते हैं। शिवरात्रि में पानी का भरपूर सेवन करें।

-सात्विक भोजन

महाशिवरात्रि के व्रत में सात्विक भोजन करना चाहिए। आलू, कद्दू, अरबी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़ी खा सकते हैं।

शिवरात्रि में क्या न खाएं?

लहसुन प्याज का सेवन न करें।

आप महाशिवरात्रि का व्रत रहे या न रहें लेकिन इस दिन लहसुन प्याज का सेवन न करें। पवित्र दिनों में लहसुन प्याज नहीं खाना चाहिए। इसलिए खाना बनाते समय लहसुन-प्याज न मिलाएं।

सफेद नमक न खाएं

सफेद नमक केमिकल बेस्ड होता है। इसे शुद्ध नहीं माना जाता है। इसलिए अगर व्रत रखें तो सफेद नमक का सेवन न करें। सफेद नमक की जगह आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तला भुना न खाएं।

व्रत में अधिक तला भुना खाने से बचना चाहिए। उपवास में तला भुना खाने से पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या हो जाती है। इसलिए इनका सेवन बेहद कम करना चाहिए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story