TRENDING TAGS :
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021: नीरज-मिताली-रवि दहिया को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। इस साल 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
नीरज चोपड़ा को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित: photo - social media
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया, महिला क्रिकेटर मिताली राज को खेल रत्न पुरस्कार के लिये चुना गया है।
बता दें कि इस साल 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके अलावा 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें अधिकतर पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं। 10 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी-
जिनमें नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, श्रीजेश पीआर, अव्नि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, मनीष नरवाल, मिताली राज, सुनील छेत्री, मनप्रीत सिंह शामिल हैं। इनके अलावा बैडमिंटन स्टार कृष्णा नागर को भी खेल रत्न अवॉर्ड मिला है। लेकिन उनकी मां का निधन होने के कारण वो इस सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो पाए इसलिए वो अवॉर्ड रिसीव नहीं कर पाए।
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021-
टीपी ओसिफ, सरकार तलवार, अशन कुमार, डॉ. तपन कुमार, राधा कृष्णन नायर, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जयप्रकाश नौटियाल, एस. रमन
शिखर धवन को मिला अर्जुन अवार्ड: photo - social media
अर्जुन पुरस्कार 2021-
अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी),शिखर धवन (क्रिकेट), मोनिका (हॉकी), निषाद कुमार , प्रवीण कुमार, शरद कुमार, सुहास एलवाई, सिंघराज अधाना, भाविना पटेल, हरविंदर सिंह, दीपक पुनिया
बता दें कि साल 2021 में कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड्स दिए गए हैं। इनमें महिला हॉकी टीम, पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं। खेल अवॉर्ड्स में इस बार ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौका मिला है।