×

Major Event in Year 2021: साल 2021 खट्टी-मीठी यादें के साथ बीता, ये कुछ यादगार लम्हें

Major Event in Year 2021: भारत में घटित कुछ ऐसी ही साल 2021 (what happened in 2021) की अच्छी और बुरी दोनों यादों के बारे में।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 31 Dec 2021 11:40 AM GMT
major events in 2021 india
X

2021 भारत में प्रमुख घटनाएं 

Major Event in Year 2021: 2021 अपने अंतिम पड़ाव पर खड़ा है और इसके बीतने के साथ ही साल 2021 (important events in 2021) से जुड़ी क्यो खट्टी-मीठी यादें हमारे सामने वापस से आकर हमारे इर्द-गिर्द घूम रही हैं। तो आइए जानते हैं भारत में घटित कुछ ऐसी ही साल 2021 (what happened in 2021) की अच्छी और बुरी दोनों यादों के बारे में-

मीठी यादें-

1. नीरज चोपड़ा ओलंपिक स्वर्ण पदक

2021 में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में सर्वाधिक दूरी पर भाला फेंक कर भारत और अपने नाम टोक्यो ओलंपिक 2020 का इकलौता स्वर्ण पदक कर लिया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा किसी भी एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

नीरज चोपड़ा ने अपने और अपने देश के नाम के साथ ही भाला फेंक जैसे खेल को भी एक अलग ही महत्वता प्रदान की है।

2. पूर्ण रूप से भारत में निर्मित कोविड 19 टीके को मिली WHO की वैश्विक मंज़ूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 3 नवंबर को कोविड 19 महामारी के खिलाफ आठवें टीके को वैश्विक स्तर पर आपातकालीन उपयोग हेतु मंजूरी दे दी।

भारतीय कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन (COVAXIN) को डब्लूएचओ की आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) में चिन्हित होने के पश्चात यह दुनिया भर में उपयोग हेतु उपलब्ध हो गया है।

इसी के साथ ही अदार पूनावाला के स्वामित्व वाली कंपनी सीरम इंस्टीटूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोवोवैक्स को भी WHO ने आपातकालीन उपयोग हेतु वैश्विक मंज़ूरी की इजाज़त दे दी है।

3. हरनाज़ संधू बनीं मिस यूनिवर्स

भारत स्थित पंजाब में जन्मी 21 वर्षीय हरनाज़ संधू(Harnaaz Sandhu) ने वैश्विक पटल पर भारत का नाम रोशन कर दिया।

हरनाज़ कौर संधू ने साल 2021 का मिस यूनिवर्स खिताब अपने नाम किया है।

इसी के साथ ही हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स जीतने वाली भारत की तीसरी महिला शख्स बन गयी हैं।

इसके पूर्व हरनाज़ संधू ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 और मिस दीवा यूनिवर्स 2021 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

4. भारतीय पैरालिम्पिक खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

2021 में टोक्यो में आयोजित पैरालिम्पिक 2020(Paralympic 2020) खेलों में भारतीय दल ने उम्दा खेल का प्रदर्शन देते हुए इतिहास रच दिया।

भारत ने पैरालंपिक खेलों में अबतक के सर्वाधिक कुल 19 पदक हासिल किए, जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदके शामिल हैं। इन खेलों में भारतीय अभियान की सबसे बड़ी स्टार 20 वर्षीय अवनी लेखरा रहीं जिन्होंने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतने के साथ ही दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

5. भारत ने पर किया 100 करोड़ कोविड 19 टीके लगाने का आंकड़ा

भारत ने 21 अक्टूबर 2021 को कोविड 19 की दूसरी लहर से जूझने के बाद 100 करोड़ के वैक्सीन डोज़ लगाने के आंकड़े को पर गया।

इसी के साथ ही लगातार भारत कोविड 19 के खिलाफ मददगार टीके के विषय में ज़रूरी जानकारियां उपलब्ध करा रहा है। भारत के लोगों ने भी टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसका ही यह नतीजा है कि भारत ने 21 अक्टूबर को 100 करोड़ टीके की खुराक देने का आंकड़ा पार कर लिया है।

खट्टी यादें-

1. अभिनेता दिलीप कुमार का निधन

'ट्रेजेडी किंग' के नाम से मशहूर भारतीय अभिनेता मोहम्मद यूसुफ उर्फ 'दिलीप कुमार' साहब का निधन 7 जुलाई 2008 को 98 वर्ष की आयु में मुम्बई में हो गया था। दिलीप कुमार साहब के रूप में इस अश्रुपूर्ण क्षति को भारतीय सिनेमा जगत और सम्पूर्ण भारत आजतक नहीं भूला है।

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) जी ने अपने फिल्मी कैरियर में करीब 65 फिल्में बतौर अभिनेता की हैं।

2. ओमिक्रोन


एक ओर जहां कोरोना का डेल्टा वैरिएंट की तबाही ठीक से शांत भी नहीं हुई थी कि दूसरी ओर कोरोना के एक और नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने दस्तक के साथ ही तबाही मचानी शुरू कर दी है। सर्वप्रथम नवम्बर मध्य के दौरान दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन के पहले मामले की पुष्टि के साथ ही दिसंबर के शुरुआत सप्ताह में भारत में ओमिक्रोन का पहला मामला दर्ज किया गया था तथा अबतक यानी साल 2021 के खत्म होने तक भारत में ओमिक्रोन संक्रमण के मामलों की संख्या 1000 के आंकड़े को पार गई है।

3. उत्तराखण्ड में बाढ़ की त्रासदी

उत्तराखंड के चमोली में 7 फरवरी 2021 को नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के वातावरण में एक बड़े चट्टान और बर्फ के हिमस्खलन (Avalanche) के कारण आई बाढ़ ने उत्तराखंड में आसपास के इलाकों में तबाही मचा दी थी। इस बाढ़ रूपी विभीषिका के दृश्य अपने आप में रूह कांपने वाले थे।

उत्तराखण्ड में आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते करीब 200 से अधिक लोग मृत और लापता हो गए।

4. नक्सली हमला

साल 2021 के सबसे बड़े और खतरनाक नक्सली हमलों (Naxalite attack) में से 4 अप्रैल 2021 के छत्तीसगढ़ नक्सली हमले अभी भी बुरी यादों के रूप में मस्तिष्क में काबिज है। छत्तीसगढ़ में इस बड़े माओवादी हमले में कम से कम 22 भारतीय सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे तथा करीब 32 सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए थे।

5. सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 14 लोगों की मौत

एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat), उनकी पत्नी मधुलिका रावत, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और भारतीय वायु सेना के जवान सहित कुल 14 लोगों को ले जा रहा एक सैन्य हेलीकॉप्टर 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कोयम्बटूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रास्ते समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गयी थी।

यह दुर्घटना तमिलनाडु के कोयम्बटूर और कुन्नूर के पास हुई थी।

Neeraj Chopra Olympic Gold Medal India covid 19 vaccine global approval WHO Harnaaz Sandhu Miss Universe Indian Paralympic players history Dilip Kumar passes away omicron CDS General Bipin Rawat, Neeraj Chopra Olympic Gold Medal, Dilip Kumar passes away, omicron, CDS General Bipin Rawat, Major Event in Year 2021, india 2021 yearbook, top 10 events of 2021, historical events in 2021, important events in 2021, what happened in 2021

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story