TRENDING TAGS :
Mann Ki Baat Today Highlights: पीएम मोदी कर रहे हैं 83वां मन की बात, अमृत महोत्सव का किया जिक्र
Mann Ki Baat Today Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 83वीं 'मन की बात' में राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।
Mann Ki Baat Today Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 83वीं 'मन की बात' (83rd edition Mann Ki Baat) में राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। यह साल का दूसरा आखिरी संस्करण है। पीएल मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की लाइव (Mann Ki Baat Live) जानकारी जानने के लिए बने रहे News Track के साथ...
Live Updates
- 28 Nov 2021 11:37 AM IST
पीएम मोदी ने युवाओं को तीन मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं से समृद्ध हर देश में तीन चीजें बहुत मायने रखती हैं।
पहली चीज है – Ideas और Innovation
दूसरी है – जोखिम लेने का जज्बा
तीसरी है – Can Do Spirit, यानी किसी भी काम को पूरा करने की जिद्द
जब ये 3 चीजें आपस में मिलती हैं तो अभूतपूर्व परिणाम मिलते हैं।
- 28 Nov 2021 11:35 AM IST
प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत परिवहन के लिए ड्रोन का उपयोग करने पर काम कर रहा है, जिसमें घरों में सामान की डिलीवरी और आपात स्थिति के दौरान सहायता कानून व्यवस्था की निगरानी शामिल है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसी सभी जरूरतों के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे।
- 28 Nov 2021 11:33 AM IST
मन की बात में अमृत महोत्सव का जिक्र किया। इस दौरान बाबा साहेब पुण्य तिथि पर पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव को सफल बनाने का दृढ़ किया।
- 28 Nov 2021 11:28 AM IST
पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, "जालौन में एक नदी थी जिसे नून नदी कहा जाता था। धीरे-धीरे, नदी विलुप्त होने के कगार पर आ गई। इसने क्षेत्र के किसानों के लिए संकट पैदा कर दिया। जालौन के लोगों ने इस साल एक समिति बनाई और नदी को पुनर्जीवित किया। यह 'सबका साथ, सबका विकास' का एक उदाहरण है।"