मॉरीशस के पूर्व पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन, प्रभनाथ राय ने जताया शोक

मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 साल की उम्र में 3 जून, 2021 को रात्रि करीब 8 बजे निधन हो गया था।

Newstrack          -         Network
Published on: 4 Jun 2021 7:13 PM IST
Anirudh Jugnauth
X

मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की फाइल तस्वीर (फोटो साभार–सोशल मीडिया)

मॉरीशस गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 साल की उम्र में 3 जून, 2021 को रात्रि करीब 8 बजे निधन हो गया था। अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ही पदों पर रह चुके हैं। वह मूलत: भारतीय और भोजपुरी भाषी थे। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के अमंत्रण पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र के जयंती 3 दिसंबर, 2004 को यहां आये फिर अनेक भोजपुरी के कार्यक्रमों आते रहे। वह प्रभुनाथ राय के घर भी आये।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने उन्हें भोजपुरी समाज का संरक्षक भी बनाया। अनिरुद्ध जगन्नाथ हिन्दी और भोजपुरी के प्रबल समर्थक थे और वह भोजपुरी भाषी लोगों से भोजपुरी में ही बात करते थे। मारीशस की जनता अनिरुद्ध से बहुत प्यार करती थी। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय एवं पूरा भोजपुरी समाज पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाने से भोजपुरी भाषा की अपूरणीय क्षति हुई।

गौरतलब है कि भारत और हिंदी के प्रति अपने खास लगाव के लिए पहचाने जाने वाले अनिरुद्ध जगन्नाथ को प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से भी नवाजा गया था।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story