×

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल हुईं मीनाक्षी लेखी, जानिए उनके बारे में

मोदी कैबिनेट का आज शाम विस्तार होने जा रहा है, केंद्रीय कैबिनेट में 10 मंत्रियों के प्रमोशन किए गए हैं। वहीं 33 नए चेहरों को शामिल करने का फैसला लिया गया है।

Priya Panwar
Newstrack Priya Panwar
Published on: 7 July 2021 12:30 PM GMT (Updated on: 7 July 2021 12:31 PM GMT)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल हुईं मीनाक्षी लेखी, जानिए उनके बारे में
X

मीनाक्षी लेखी की फोटो, सोजन्य : सोशल मीडिया

नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट का आज शाम विस्तार होने जा रहा है, केंद्रीय कैबिनेट में 10 मंत्रियों के प्रमोशन किए गए हैं। वहीं 33 नए चेहरों को शामिल करने का फैसला लिया गया है। ये सभी मंत्री आज शाम को शपथ लेंगे। आइए इन नए चेहरों और इनके राज्य के बारे में नजर डालते हैं। जानकारों की मानें तो कैबिनेट का विस्तार अगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए किया गया है। अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में चुनाव होने है। उसी हिसाब से टीम को तैयार किया जा रहा है। वहीं दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी को भी शामिल किया गया है। मीनाक्षी लेखी एक जाना माना नाम है।

जानिए मिनाक्षी लेखी के बारे में

पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में दिल्ली से मीनाक्षी लेखी को शामिल किया गया हैं। मीनाक्षी लेखी को आज कौन नहीं जानता है, वह काफी एक्टिव रहती हैं। बीजेपी से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं। मीनाक्षी लेखी सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी वकील हैं। एक अधिवक्‍ता के तौर पर मीनाक्षी लेखी ने महिला मुद्दों खासतौर पर घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और आर्म्‍ड फोर्सेज में महिलाओं के लिए स्‍थाई कमीशन के मुद्दे कोर्ट में रखे है।

ऐसे की थी करियर की शुरुआत

मिनाक्षी लेखी ने 2010 से अपना राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। उन्हें भाजपा की ओर से महिला मोर्चा का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। साल 2013 में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का मौका मिला। इसके बाद मीनाक्षी लेखी ने 2014 में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2019 में मिनाक्षी ने इस सीट को फिर से कब्जा जमा लिया। मीनाक्षी लेखी के पति सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में वकील हैं और ए़डिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया भी है। मीनाक्षी और अमन के दो बच्चे हैं।

दिल्‍ली में जन्‍म और यहां से की पढ़ाई

मीनाक्षी लेखी का जन्म 30 अप्रैल 1967 को दिल्ली में हुआ, उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बॉटनी में बीएससी की। इसके बाद डीयू के लॉ सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई की। मीनाक्षी ने 1990 बार काउंसिल ऑफ दिल्‍ली में रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही दिल्‍ली हाईकोर्ट, देश के कई हिस्‍सों में बने ट्रिब्‍यूनल और सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस की शुरुआत की। प्रेक्टिस करते-करते लेखी राजनीति में सक्रिय हो गई और आज हर कोई मीनाक्षी लेखी को जानता है।


इन नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह

-मीनाक्षी लेखी

-भानु प्रताप सिंह वर्मा

-दर्शना विक्रम जरदोश

-सुभाष सरका

-भागवत किसनराव कराड

-राजकुमार राजन सिंह

-विश्वेश्वर टुडू

-भारती प्रवीन पवार

-शांतनु सरकार

मुंजापारा महेंद्र भाई

-जॉन बार्ला

-एल मुरुगन

-नीतीश प्रमाणिक

-अन्नपूर्णा देवी

-ए नारायणस्वामी

-कौशल किशोर

-अजय भट्ट

बीएल वर्मा

-अजय कुमार

-देवू सिंह चौहान

-भगवंत खुबा

-कपिल मोरेश्वर पाटील

-प्रतिमा भौमिक


मंत्रियों की लिस्ट राज्यवार देखे

1नारायण राने -महाराष्ट्र

2- अश्वनी वैष्णव-उड़ीसा

3-राजीव चंद्रशेखर गुजरात

4-दर्शना जरदोष गुजरात

5- शोभा कारणदलजे कर्नाटक

6-मीनाक्षी लेखी दिल्ली

7-भानु प्रताप सिंह वर्मा उत्तर प्रदेश

8-नारायण स्वामी कर्नाटक

9-कौशल किशोर उत्तर प्रदेश

10-चौहान देव सिंह जय सिंह भाई गुजरात

11-भगवंत खुभा कर्नाटक

12-कपिल मोरेश्वर पाटील महाराष्ट्र

13-सुभाष सरकार पश्चिम बंगाल

14- भागवत किशन राव कराड महाराष्ट्र

15-राजकुमार रंजन सिंह मणिपुर

16-भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र

17-विश्वेश्वर टू डू उड़ीसा

18-प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा

19-अजय भट्ट उत्तराखंड

20-बीएल वर्मा उत्तर प्रदेश

21-एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश

22-अन्नपूर्णा देवी झारखंड

23-बंगाल के शांतनु ठाकुर

24- महेंद्र मुंजापारा गुजरात

25-जॉन बरला पश्चिम बंगाल

२६-यल मुरूगन तमिलनाडु

27-निशित प्रमाणिक बिहार

इन मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

डॉक्टर हर्षवर्धन

बाबुल सुप्रियो

सदानंद गौड़ा

रतन लाल कटारिया

प्रताप सारंगी

देबोश्री चौधरी

थावरचंद गहलोत

रमेश पोखरियाल निशंक

संतोष गंगवार

संजय धोत्रे

राव साहेब दानवे पाटिल

Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story