×

मेहुल चोकसी 'राज' बनकर छुपाया था राज, 'गर्लफ्रेंड' बारबरा ने किया खुलासा

भगोड़ा मेहुल चोकसी के बारे में उसकी गर्लफ्रेंड कही जाने वाली बारबरा जराबिका ने नया खुलासा किया है।

Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 8 Jun 2021 10:46 AM GMT
मेहुल चोकसी राज बनकर छुपाया था राज, गर्लफ्रेंड बारबरा ने किया खुलासा
X

नई दिल्ली: पंजाब नेशन बैंक घोटाले में भगोड़ा मेहुल चोकसी के बारे में उसकी गर्लफ्रेंड कही जाने वाली बारबरा जराबिका ने नया खुलासा किया है। बता दें कि मेहुल चोकसी इस समय कैरिबियाई देश डोमिनिका की जेल में है। चौकसी मई महीने में एंअीगुआ से फरार हो गया था, जिसे डोमिनिका से गिरफ्तार किया गया है। वहीं भारत की तरफ से उसे देश में लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस बीच उसकी बारबरा जराबिका नाम की महिला की चर्चा तेज हो गई है। बारबरा जराबिका को मेहुल चौकसी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अपनी इसी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए मेहुल एंटीगुआ से फरार हुआ था।

इन आरोपों के बीच अब बारबरा ने अब अपना पक्ष रखा है। मीडिया से खास बातचीत में उसने मेहुल चौकसी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उसने मेहुल चौकसी से दोस्ती की बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि मेहुल ने उससे अपना नाम 'राज' बताया था। बारबरा के अनुसार मेहुल चौकसी गत वर्ष एक विजिट के दौरान उनसे बात की थी। इसके बाद उसने उससे दोस्ती बढ़ानी शुरू की और उसके साथ फ्लर्ट भी किया। इस दौरान मेहुल ने उन्हें डायमंड और ब्रेसलेट गिफ्ट किया जो नकली थे।

वहीं मेहुल चौकसी के किडनैपिंग के आरोपों पर बारबरा ने कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा कि इस मामले में उसका नाम मेहुल के वकील और घरवालों ने जानबूझ कर घसीटा है। बारबरा ने एक व्हाट्सएप चैट भी जारी किया है, जिसमें मेहुल चौकसी का नंबर राज न्यू के नाम से सेव है। इस चैट में मेहुल की तरफ से बारबरा को मानने की कोशिश की गई है।

गौरतलब है कि डोमिनिका पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मेहुल चौकसी ने बताया था कि बारबरा उसके पड़ोस में रहती थी, दोनों वॉक के लिए साथ जाते थे। वहीं मेहुल ने अपनी जमानत की अर्जी आखिल कर चुका है, जिसमें वह खुद को निर्दोष बता रहा है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story