×

MF Husain Death Anniversary: एमएफ हुसैन की विवादित पेंटिंग्स, जिन पर खूब मचा बवाल

MF Husain Death Anniversary: मकबूल फिदा हुसैन (MF Husain) भारत के महान और सबसे विवादित पेंटर्स थे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra kumar
Published on: 8 Jun 2021 4:10 PM GMT (Updated on: 8 Jun 2021 4:15 PM GMT)
MF Husain Paintings
X

अपनी पेंटिग के साथ एमएफ हुसैन (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

MF Husain Death Anniversary: मकबूल फिदा हुसैन (MF Husain)भारत के महान और सबसे विवादित पेंटर्स थे। एमएफ हुसैन का जन्म कहा जाता है कि 17 सितंबर 1915 में हुआ था, लेकिन उनके पासपोर्ट के मुताबिक साल 1913 में उनका जन्म हुआ था। महाराष्ट्र के पंढरपुर में जन्मे हुसैन की पेंटिग्स पर लोग फिदा थे, लेकिन कई पेंटिग्स को लेकर विवाद हुआ और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

मकबूल फिदा हुसैन ने हिंदू देवी-देवताओं के विवादस्पद चित्र बनाने के बाद हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए और विरोध की वजह से उनका भारत छोड़ना पड़ा था। हम आपको उनके विवादित पेटिंग्स के बारे में बताते हैं...


हिन्दू देवियों की विवादित पेंटिग्स (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

-साल 2006 में एक मैगजीन के कवर पेज पर भारत माता की एक नग्न तस्वीर छपी थी जिसके कारण हुसैन का काफी विरोध हुआ था। इस तस्वीर में एक नग्न लड़की को भारत माता दिखाया था। यह युवती भारत के नक्शे पर लेटी थी। उसके शरीर पर देश के राज्यों के नाम लिखे थे। हिंदु संगठनों ने इसके खिलाफ विरोध जताया था।

-एफएम हुसैन ने हिंदु देवी देवताओं की अश्लील तस्वीर बनाई हैं। हिंदु संगठनों का आरोप है कि हुसैन ने मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की नग्न तस्वीरें बनाई हैं। इसके लिए उनको विरोध का सामना करना पड़ा।

भारत माता की विवादित पेंटिग (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
-हुसैन ने 1970 में यह पेंटिंग्स बनाई थीं। इन पेंटिंग को एक मैग्जीन में साल 1996 में प्रकाशित किया था। मैग्जीन ने हेडिंग दिया था मकबूल फिदा हुसैन-पेंटर या कसाई।

लोगों को समझ में नहीं आती थी पेंटिंग्स

हुसैन की पेंटिग्स पर लोग पर फिदा हैं, लेकिन उनकी पेंटिग्स अक्सर लोगों को समझ में नहीं आती खी। एक बार हुसैन म्यूजिक सुन रहे थे और उसे सनते सुनते पेंटिंग बना डाली। म्यूजिक जैसे ही बंद हुआ पेंटिंग समाप्त कर दी और एक शानदार पेंटिग बन गई। बाद मे यह पेंटिग भारी कीमत में बिकी।




Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story