×

यूपी सहित छह राज्यों के किसानों के लिए नई पहल, बढ़ेगी आमदनी

फसलोपरांत प्रबंधन एवं फसल के वितरण सहित स्माीर्ट एवं सुव्यदवस्थिसत कृषि के लिए किसान इंटरफेस विकसित...

Vidushi Mishra
Published By Vidushi Mishra
Published on: 14 April 2021 9:38 AM GMT
यूपी सहित छह राज्यों के किसानों के लिए नई पहल, बढ़ेगी आमदनी
X

लखनऊ: फसलोपरांत प्रबंधन एवं फसल के वितरण सहित स्माीर्ट एवं सुव्यदवस्थिसत कृषि के लिए किसान इंटरफेस विकसित करने के लिए उत्तरप्रदेश सहित छह राज्यों, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान व आंध्रप्रदेश के 10 जिलों में चयनित 100 गांवों में पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए माइक्रोसाफ्ट आगे आया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य किसानों के जीवन में आमलू चूल परिवर्तन लाना है।

इस प्रोजेक्ट के लिए माइक्रोसॉफ्ट अपने स्थानीय भागीदार, क्रॉपडेटा के साथ शामिल हुआ है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व दोनों राज्य मंत्रियों की मौजूदगी में एमओयू व त्रिपक्षीय विलेख का आदान-प्रदान किया गया।

यह प्रोजेक्ट एक वर्ष के लिए है व एमओयू करने वाले दोनों पक्षकार अपनी स्वतयं की लागत से इसका वहन करेंगे। इस प्रोजेक्ट से चयनित 100 गांवों में किसानों की बेहतरी के लिए विविध कार्य होंगे, जो उनकी आय बढ़ाएंगे।

किसान डेटाबेस तैयार

प्रोजेक्ट किसानों की लागत को कम करेगा व खेती में आसानी यानी सुविधा को सुनिश्चित करेगा। देश में वाइब्रेंट डिजिटल कृषि पारिस्थि्तिक प्रणाली बनाने के लिए अन्ये सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के प्लेायरों के साथ इसी प्रकार के पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने का प्रस्ताणव है।


किसानों की आय में वृद्धि के लक्ष्यव को प्राप्ती करने के उद्देश्य से कई नई पहल शुरू की गई हैं। इस संबंध में एक प्रमुख पहल राष्ट्रीृय कृषक डेटाबेस पर आधारित कृषि-कोष बनाना भी है। सरकार देशभर से किसानों के भू-रिकार्डों को जोड़कर किसान डेटाबेस तैयार कर रही है।

पीएम किसान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित सरकार के पास उपलब्ध आंकड़े समेकित कर लिए गए हैं व अन्य आंकड़ों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। कृषि मंत्रालय की सभी योजनाओं में जो भी परिसंपत्तियां निर्मित होगी, उसके जियो टैगिंग के लिए भी कृषि मंत्री श्री तोमर ने निर्देश जारी किए हैं।

इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री पुरषोत्तम रूपाला व कैलाश चौधरी, सचिव संजय अग्रवाल, अपर सचिव विवेक अग्रवाल, माइक्रोसाफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नवतेज बल व डायरेक्टर- स्ट्रेटेजिक सेल्स नंदिनी सिंह तथा क्रॉपडेटा टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक सचिन सूरी, डायरेक्टर रमाकांत झा सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story