×

Milkha Singh Died: मिल्खा सिंह के निधन पर PM मोदी और राष्ट्रपति समेत दिग्गजों ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा

Milkha Singh Died: मिल्खा सिंह निधन पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) और गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 19 Jun 2021 3:11 AM GMT (Updated on: 19 Jun 2021 6:17 AM GMT)
Narendra Modi-Milkha Singh
X

एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मिल्खा सिंह ( फाइल फोटो: ट्विटर)

Milkha Singh Died: फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना (Corona) से निधन हो गया है। 91 वर्षीय मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ पीजीआई (Chandigarh PGI) में अंतिम सांस ली। मिल्खा सिंह 20 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे और उन्होंने करीब एक महीने तक कोरोना से लगातार जंग लड़ी, लेकिन कोरोना से उनका निधन हो गया। मिल्खा सिंह निधन पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) और गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुखी है। उनके संघर्षों की कहानी और उनके चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है।


पीएम मोदी ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर दुःख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मिल्खा सिंह के निधन के साथ ही हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है जिन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीयों के दिल में मिल्खा सिंह के लिए एक खास जगह थी। उनके व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का चहेता बना दिया। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। पीएम मोदी के अलावा कई अन्य हस्तियों ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है।


गृहमंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि फ्लाइंग सिख, महान धावक मिल्खा सिंह जी के दुखद देहांत पर देश शोक में डूबा हुआ है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। देश उनको हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले तारों में से एक के रूप में हमेशा याद करेगा। उनके परिवार और असंख्य समर्थकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मिल्खा सिंह के निधन पर दुखा जताया है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूँ मिल्खा सिंह जी कि हम आपकी अंतिम इच्छा को पूरा करेंगे।


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुविख्यात धावक, 'पद्मश्री' से सम्मानित 'फ्लाइंग सिख' श्री मिल्खा सिंह जी का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

मिल्खा सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सर आपके जाने से हम गरीब हो गए।


शाहरुख खान ने मिल्खा सिंह को अपना एक प्रेरणा बताया है। शाहरुख ने कहा कि फ्लाइंग सिख अब व्यक्तिगत रूप से भले ही हमारे बीच भले ही न रहें, लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस होगी और उनकी विरासत अद्वितीय रहेगी।





Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story