×

PM Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट में एल मुरुगन ने ली शपथ, जानिए कौन हैं

PM Modi Cabinet Expansion: मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 मंत्रियों ने शपथ ली। तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Satyabha
Published on: 7 July 2021 2:43 PM GMT
PM Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट में एल मुरुगन ने ली शपथ, जानिए कौन हैं
X

एल मुरुगन ने ली शपथ (फोटो सोशल मीडिया)

PM Modi Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ले ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नये मंत्रियों को शपथ दिलायी। तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन (L Murugan) को केंद्र की सरकार में मंत्री बनाया गया। केंद्र की ओर से जारी की गई 43 नेताओं की सूची में एल मुरुगन का नाम भी शामिल है

केंद्र की मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने शपथ ले ली है। एल मुरुगन को 11 मार्च 2020 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) तमिलनाडु प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। एल मुरुगन का जन्म 29 मई 1977 को तमिलनाडु के नमक्कल जिले में हुआ था। एल मुरुगन पेशे से एक वकील हैं। वकालत में उन्हें 15 वर्षों का अनुभव है।

2011 में लड़े थे विधानसभा चुनाव

एल मुरुगन ने 2011 में राशिपुरम से तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे। उन्हें केवल 1730 कुल मतदान का 1.07 प्रतिशत ही वोट मिले थे। एल मुरुगन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (National Commission for Scheduled Castes) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

कोरोना प्रटोकॉल के तहत मंत्रिपरिषद का फेरबदल

राष्ट्रपति भवन में करीब डेढ़ घंटे तक चले शपथ ग्रहण समारोह में मोदी सरकार का आमूल-चूल परिवर्तन किया गया है। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल (corona protocol) का पालन करते हुए नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद का फेरबदल किया गया। कुल 15 कैबिनट और 28 राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Satyabha

Satyabha

Next Story