×

Modi Cabinet Expansion 2021: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले निशंक, हर्षवर्धन समेत इन मंत्रियों को हटाया गया

Modi Cabinet Expansion 2021: बड़ी खबर आ रही है कि मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी कर दी गयी। इनमे केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम शामिल है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 7 July 2021 7:58 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 9:11 AM GMT)
Modi Cabinet Expansion
X

केंद्रीय मंत्रियों की इस्तीफा

Modi Cabinet Expansion 2021 : केंद्रीय मंत्रिमंडल का आज शाम 6 बजे विस्तार होना है। कई नए चेहरे मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में हलचल तेज हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कई नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मंत्री पद की शपथ ग्रहण से पहले कई नेता पीएम आवास पर उनसे मुलाक़ात करने पहुंचे। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी कर दी गयी। इनमे केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank Resign) का नाम शामिल है।

निशंक के इस्तीफे को लेकर कहा जा रहा है कि उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें केंद्रीय कैबिनेट (Union Ministers Resign) से हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक, निशंक के कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है। ऐसे में उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

मोदी कैबिनेट से इन मंत्रियों का इस्तीफा

-निशंक के अलावा कई और मंत्रियों की भी केंद्रीय कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है। इसमें पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी का नाम शामिल है। देबोश्री चौधरी से इस्तीफा मांग लिया गया है। वह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री थीं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार पश्चिम बंगाल के कुछ नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

-केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी तय मानी जा रही है। वर्तमान में सदानंद गौड़ा मोदी सरकार में रसायन और उर्वरक मंत्री हैं। उनके इस्तीफे की वजह, कर्नाटक में जारी सियासी उथल-पुथल मानी जा रही है।

-इसके अलावा केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी केंद्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि संतोष गंगवार बरेली से लोकसभा सांसद हैं। हालांकि इस बार यूपी से कई बड़े चेहरों को शामिल किया जा रहा है। अनुप्रिया पटेल, रवि किशन, वरुण गांधी के मंत्री मंडल में शामिल होने की चर्चा जोर पकड़े हुए है।

वैसे इसके पहले केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त कर मोदी मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था।

-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी इस्तीफा दे दिया है।

-राज्य शिक्षा मंत्री संजय धोत्रे ने इस्तीफा दे दिया है।

-संजय धोत्रे को मंत्रिमंडल से हटाया गया।

-बाबुल सुप्रियो की मोदी कैबिनेट से छुट्टी

-राव साहेब दानवे पाटिल का कैबिनेट से इस्तीफा।

Shivani

Shivani

Next Story