×

Modi Cabinet Expansion 2021: 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर...ऐसा होगा पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल

Modi Cabinet Expansion 2021: आज (बुधवार) शाम को 6 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। पीएम मोदी के आवास पर विस्तार से पहले एक मीटिंग हुई है, जिसमें कई नए चेहरे शामिल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोदी का नया मंत्रिमंडल भारत के इतिहास में अब तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Satyabha
Published on: 7 July 2021 9:35 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 10:13 AM GMT)
Modi Cabinet Expansion 2021: 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर...ऐसा होगा पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल
X

पीएम मोदी (फोटो सोशल मीडिया)

Modi Cabinet Expansion 2021: मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की खबर के बाद सभी राज्यों में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। कैबिनेट विस्तार में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं, इनमें 24 के नाम फाइनल हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कई राज्यमंत्रियों को प्रोमोट भी किया जा सकता है। इनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडवया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला शामिल हैं।

वहीं, कुछ मंत्रियों को हटाए जाने का भी फैसला हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा और श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा ले लिया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था।

ऐसी होगी नई मोदी कैबिनेट

केंद्रीय कैबिनेट में 43 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें आज शपथ लेनी है। कैबिनेट में 14 ऐसे चेहरे होंगे, जिनकी उम्र 50 साल से कम है। अब कैबिनेट की औसत उम्र 58 साल होगी। कैबिनेट विस्तार में संभावित तौर पर कुल 11 महिलाएं भी होगीं, जिसमें से 2 की कैबिनेट रैंक होगी। कैबिनेट में 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह दी गई है। इसके साथ ही 23 उन सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जो 3 से ज्यादा बार चुने गए हैं। केंद्रीय कैबिनेट में 13 मंत्री वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर और 7 पूर्व सिविल सेवक हैं।

चुनावी राज्यों का ख्याल रखेगी मोदी सरकार

कैबिनेट विस्तार के दौरान मोदी सरकार चुनावी राज्यों का भी ख्याल रखेगी और कई युवा चेहरों को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। हालांकि, अभी सिंधिया, अनुप्रिया समेत 24 नाम तय माना जा रहा है कि बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी। मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच रहे हैं।

इनको मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

पूर्व IAS और ओडिशा से भाजपा सांसद अश्विनी वैष्णव का मंत्री बनना तय है। कैबिनेट में उन्हें अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है। इनके अलावा मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिलने वाली है। मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार के समीकरण की बात करें तो बीजेपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम भी शामिल है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार में JDU के RCP सिंह और ललन सिंह का नाम भी चर्चा में हैं।


जानिए, मोदी मंत्रिमंडल के वो 24 नए चेहरे

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया

2. अनुप्रिया पटेल

3. सर्बानंद सोनोवाल

4. कपिल पाटिल

5. भूपेंद्र यादव

6. पंकज चौधरी

7. नारायण राणे

8. शांतनु ठाकुर

9. राहुल कसावा

10. अश्विनी वैष्णव

11. मीनाक्षी लेखी

12. विनोद सोनकर

13. पशुपति नाथ पारस

14. शोभा करंदलाजे

15. बी एल वर्मा

16. हिना गावित

17. प्रीतम मुंडे

18. राजकुमार रंजन

19. अजय भट्ट

20. अजय मिश्रा

21. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)

22. रामनाथ ठाकुर (JDU)

23. दिलेश्वर कामत (JDU)

24. आरसीपी सिंह (JDU)

मंत्रिमंडल विस्तार में 5 अल्पसंख्यक मंत्री होंगे

नए मंत्रिमंडल विस्तार में 5 अल्पसंख्यक मंत्री जिसमें एक मुस्लिम, एक सिख, दो बौद्ध, एक ईसाई को जगह दी गई है। साथ ही 27 ओबीसी (OBC) मंत्री भी शामिल होंगे। जिसमें 5 कैबिनेट रैंक के होंगे। इसके अलावा ST समुदाय से 8 मंत्रियों को जगह दी गई है, जिसमें से तीन कैबिनेट की रैंक के होंगे। 12 एसटी समुदाय के चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे, जिसमें से दो कैबिनेट रैंक के होंगे।

Satyabha

Satyabha

Next Story